Samachar Nama
×

'आपके साथ बिताया हर पल बेहद खास', अनिरुद्ध रविचंद्रन ने थलापति विजय के साथ यादगार पलों को शेयर किया

'आपके साथ बिताया हर पल बेहद खास', अनिरुद्ध रविचंद्रन ने थलापति विजय के साथ यादगार पलों को शेयर किया
'आपके साथ बिताया हर पल बेहद खास', अनिरुद्ध रविचंद्रन ने थलापति विजय के साथ यादगार पलों को शेयर किया

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर संगीतकार और पार्श्व गायक अनिरुद्ध रविचंद्रन ने सोमवार को अभिनेता और तमिलनाडु सीएम थलापति विजय को याद करते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने विजय के साथ काम करने के अपने पुराने अनुभवों को याद करते हुए बताया कि उनके साथ बिताया गया हर एक खास पल उनके जीवन के सबसे यादगार लम्हों में से एक है।

अनिरुद्ध रविचंद्रन ने इंस्टाग्राम पर थलापति विजय के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "जननायक, लियो, बीस्ट, मास्टर और कथ्थी जैसी फिल्मों के साथ आपका सफर मेरे लिए बेहद शानदार और भावनाओं से भरा रहा है। विजय सर, आपके अटूट विश्वास, प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यवाद। आपके साथ बनी ये यादें हमेशा मेरे लिए खास रहेंगी और मैं इन्हें जीवनभर संजोकर रखूंगा। संगीत हमेशा जीवित रहता है।"

यह विजय की पॉलिटिक्स में आने से पहले आखिरी फिल्म थी और तमिलनाडु के चीफ मिनिस्टर का पद संभालने के बाद रिलीज होने वाली उनकी पहली फिल्म थी। पार्श्व गायक अनिरुद्ध रविचंद्रन ने थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जननायक' के गाने गाए और संगीतबद्ध किए हैं।

इस फिल्म में थलापति विजय के अलावा, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और ममिथा बैजू मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही नासर, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, नारायण और प्रियमणि भी अहम भूमिका में हैं।

यह फिल्म 2023 की तेलुगु फिल्म 'भगवंत केसरी' का रीमेक है। फिल्म ने भ्रष्टाचार, लोकतंत्र और सत्ता के गलत इस्तेमाल जैसे मुद्दों को उठाया गया है, जो विजय के असल राजनीतिक सफर से भी जुड़ा हुआ है।

थलपति विजय इसमें 'वैत्री कोंडन' नाम के एक पूर्व पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो शुरुआत में जेल में बंद रहता है। जेल के एक सहानुभूति रखने वाले अधिकारी की सड़क हादसे में मौत हो जाती है, जो मरने से पहले अपनी नन्ही बेटी विजी (ममिता बैजू) की देखभाल की जिम्मेदारी वैत्री को सौंप जाता है। वैत्री उस बच्ची को अपनी बेटी की तरह पालता है और उसे भारतीय सेना में अधिकारी बनाने का सपना देखता है और इस मिशन में जुटता है।

इस सफर के दौरान उसका सामना देश और लोकतंत्र को खतरा पहुंचाने वाले खूंखार और भ्रष्ट लोगों तथा एक खतरनाक विलेन जॉन हिमलर (बॉबी देओल) से होता है।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story