Samachar Nama
×

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में नौकरी पाने का मौका, 300 पदों के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन

अमरावती, 24 मार्च (आईएएनएस)। हाईकोर्ट में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय (एपीएचसी) ने सेक्शन ऑफिसर समेत विभिन्न 300 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में नौकरी पाने का मौका, 300 पदों के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन

अमरावती, 24 मार्च (आईएएनएस)। हाईकोर्ट में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय (एपीएचसी) ने सेक्शन ऑफिसर समेत विभिन्न 300 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने जिन 300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें सेक्शन ऑफिसर के 5; सीनियर सिस्टम ऑफिसर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, लाइब्रेरियन ग्रेड-II और स्टेनोग्राफर के 1-1; कंप्यूटर ऑपरेटर के 31; यूडी स्टेनोग्राफर के 7; असिस्टेंट के 78; एग्जामिनर के 27; टाइपिस्ट के 44; कोपिस्ट के 34; डेटा एंट्री ऑपरेटर के 50 और ऑफिसर सबऑर्डिनेट के 20 पद शामिल हैं।

एपीएचसी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन लिंक सक्रिए होने के बाद से तय लास्ट डेट तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार लॉ/आर्ट्स/कॉमर्स/साइंस/कंप्यूटर साइंस/बीटेक में ग्रेजुएशन या कंप्यूटर साइंस, आदि में पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रता और स्किल का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 20,000 से 1,47,760 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो ओपन कैटेगरी (ओसी)/ईडब्ल्यूएस/पिछड़ा वर्ग (बीसी) उम्मीदवारों के लिए 800 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story

Tags