Samachar Nama
×

आंध्र प्रदेश: सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भारतीय आर्चरी टीम रजत पदक जीतने पर बधाई दी

आंध्र प्रदेश: सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भारतीय आर्चरी टीम रजत पदक जीतने पर बधाई दी
आंध्र प्रदेश: सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भारतीय आर्चरी टीम रजत पदक जीतने पर बधाई दी

अमरावती, 12 जुलाई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को मैड्रिड में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 4 में महिला कंपाउंड टीम इवेंट में रजत पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और चिकिथा तानिपार्थी को बधाई दी।

सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर पोस्ट किया, "हमें आंध्र प्रदेश की बेटी ज्योति सुरेखा वेन्नम पर खास तौर पर गर्व है, जिनका अंतरराष्ट्रीय स्तर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन हमारे राज्य के युवा एथलीटों को प्रेरित करता है। एपेक्स 2026 के जरिए, हम उनके जैसे और भी कई चैंपियन तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो आंध्र प्रदेश और भारत का नाम रोशन करेंगे। टीम इंडिया को टूर्नामेंट में लगातार सफलता की शुभकामनाएं।"

राज्य के खेल मंत्री मंडीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने भी स्पेन के मैड्रिड में चल रहे आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-4 में रजत पदक जीतने पर भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथ्वी प्रदीप और चिकिथा तनिपार्थी ने शानदार तरीके से अपनी प्रतिभा दिखाई।

रामप्रसाद रेड्डी ने कहा, "ये एथलीट, जिन्होंने वैश्विक स्तर पर भारत का झंडा ऊंचा रखा है, सभी के लिए प्रेरणा हैं। सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में पहुंचना एक शानदार उपलब्धि है। रजत पदक जीतना भारतीय तीरंदाजी प्रतिभाओं के लिए एक और बड़ा कदम है। उम्मीद है कि ये एथलीट भविष्य में देश के लिए और पदक जीतेंगे।"

इसी बीच, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को क्रांति गौड़ को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में पांच विकेट लेने पर बधाई दी।

रेवंत रेड्डी ने एक्स पर लिखा, "यह फुटबॉल का सीजन है, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर, अपने जबरदस्त प्रदर्शन से पूरे भारत को गर्व महसूस कराने वाली क्रांति गौड़ हैं। बस थोड़ी देर के लिए हम पुरुषों के फुटबॉल से हटकर एक अलग मैदान पर अपनी नीली वर्दी वाली लड़कियों का हौसला बढ़ाएं।"

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags