Samachar Nama
×

अनंत सिंह से विवाद पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार का पलटवार, कहा- 'हम आग और पानी से बने हैं'

अनंत सिंह से विवाद पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार का पलटवार, कहा- 'हम आग और पानी से बने हैं'
अनंत सिंह से विवाद पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार का पलटवार, कहा- 'हम आग और पानी से बने हैं'

पटना, 19 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के भीतर मोकामा से विधायक अनंत सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। अनंत सिंह के साथ अपने मतभेदों पर नीरज कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के सामने कभी सिर नहीं झुकाते।

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "जब बात आपराधिक दुनिया की राजनीति में शामिल लोगों की आती है, तो नीरज कुमार किसी के भी सामने सिर नहीं झुकाते, चाहे उनका धर्म या समुदाय कुछ भी हो। हमारा इतिहास शानदार रहा है। मेरा जन्म गंगा किनारे हुआ है। हम आग और पानी से बने हैं और यह मोकामा है। अगर आप हमें डराने की कोशिश करेंगे, तो जनता जवाब देगी।"

उन्होंने अनंत सिंह पर निशाना साधते हुए उन्हें 'पापड़ पहलवान' तक कह दिया और चुनौती दी कि अगर उन पर कोई आरोप है तो कोर्ट में अर्जी दें।

नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा, "यह 'पापड़ पहलवान' कहां गया? मैंने कहा था कि अगर आप मुझ पर आरोप लगा रहे हैं, तो कोर्ट में अर्जी दें। वह तो 'नार्को टेस्ट' भी ठीक से नहीं बोल पाते।"

एक अन्य बयान में नीरज कुमार ने अनंत सिंह को 'महामूर्ख सम्मेलन' का मुख्य अतिथि तक बता दिया। उन्होंने कहा, "जब 'महामूर्ख सम्मेलन' हो, तो उसका मुख्य अतिथि कोई ऐसा व्यक्ति होना चाहिए, जो बेउर जेल का संत रहा हो।"

उन्होंने बिहार विधान परिषद की गरिमा का हवाला देते हुए कहा कि नीतीश कुमार लगातार विधान परिषद के सदस्य रहते हुए मुख्यमंत्री रहे हैं और सम्राट चौधरी भी परिषद सदस्य रहते हुए उपमुख्यमंत्री रहे हैं। राबड़ी देवी भी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं।

उन्होंने अनंत सिंह पर हमला बोलते हुए कहा, "इस बेचारे के पास क्या है? वह राजनीति में ऐसे व्यक्ति हैं, जो सहानुभूति के पात्र हैं। उन्हें 'असेंबली' या 'लेजिस्लेटिव काउंसिल' लिखना नहीं आता। इसलिए, जब 'महामूर्ख सम्मेलन' हो, तो उन्हें ही उसका मुख्य अतिथि बनाया जाए।"

नीरज कुमार ने अनंत सिंह पर अति पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) विरोधी होने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने 2019 का जिक्र करते हुए कहा, "क्या आपने 2019 में अपनी पत्नी को चुनाव नहीं जितवाया था? आप अयोध्या जा रहे थे। आप किसी को ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे। बाकी सब तो अभी भी इसी धरती पर हैं, जबकि यह व्यक्ति बेउर जेल में बैठा है।"

नीरज कुमार ने आरोप लगाया कि अनंत सिंह ने खुद माना है कि अति पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के उम्मीदवार का टिकट काटा गया था। इसका क्या मतलब है? वह अति पिछड़ा वर्ग विरोधी हैं, जो कोई भी नीतीश कुमार का नेतृत्व स्वीकार नहीं करेगा, उसे राजनीतिक गद्दार माना जाएगा।

--आईएएनएस

एसएके/एबीएम

Share this story