जापान में खून से लथपथ पड़ा था बुज़ुर्ग यात्री, इस तरह भारतीय शख्स ने की मदद, दुनियाभर में हो रही सराहना
जापान में एक भारतीय आदमी ने ऐसा कारनामा किया जिसकी पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। इस भारतीय आदमी के काम के बारे में जानने के बाद आप भी खुद को उसकी तारीफ करने से रोक नहीं पाएंगे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में आप एक भारतीय आदमी को देख सकते हैं। असल में, इस आदमी ने जापान के एक सबवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग जापानी यात्री को खून से लथपथ देखा। उसने देखा कि कोई उसकी मदद नहीं कर रहा है।
वीडियो देखने के बाद आप भी उसके काम की तारीफ करेंगे।
फिर भारतीय आदमी बुजुर्ग जापानी यात्री की मदद के लिए आगे आया। भारतीय आदमी का नाम रोहन राणा है। उसने सबवे प्लेटफॉर्म पर एक बुजुर्ग जापानी यात्री को बहुत खून बहता देखा। राणा ने दर्जनों लोगों को गुजरते हुए देखा, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। फिर राणा और उसके एक दोस्त ने खून बहना रोकने के लिए बुजुर्ग यात्री का फर्स्ट एड दिया। इससे यात्री की हालत में सुधार हुआ। वीडियो देखें:
फिर बुजुर्ग आदमी ने राणा को उसकी मदद के बदले पैसे देने की कोशिश की। हालांकि, राणा ने कोई भी लेने से साफ मना कर दिया। फिर बुजुर्ग यात्री ने उससे पूछा कि वह किस देश से है। इसके बाद राणा ने उन्हें बताया कि वह भारत से हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने भारतीय व्यक्ति की तारीफ़ की। राणा ने वीडियो में यह भी कहा कि उन्हें अपनी भारतीय संस्कृति पर बहुत गर्व है।

