Samachar Nama
×

एएन-32 प्लेन क्रैश: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम हिमंता सरमा समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत सत्ता पक्ष व विपक्ष के कई नेताओं ने असम के जोरहाट में शनिवार को एन-32 विमान हादसे में मारे गए पांच वायुसेना कर्मियों की मौत पर गहरा दुख जताया है।
एएन-32 प्लेन क्रैश: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम हिमंता सरमा समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत सत्ता पक्ष व विपक्ष के कई नेताओं ने असम के जोरहाट में शनिवार को एन-32 विमान हादसे में मारे गए पांच वायुसेना कर्मियों की मौत पर गहरा दुख जताया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताते हुए पोस्ट में लिखा कि असम के जोरहाट में एन-32 हादसे में पांच एयर वॉरियर्स के निधन से गहरा दुख हुआ है। स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने अपनी ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। देश उनके साहस व सेवा को हमेशा गर्व और कृतज्ञता के साथ याद रखेगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में देश मजबूती से उनके साथ खड़ा है।

वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख जताते हुए लिखा कि जोरहाट में एन-32 दुर्घटना में भारतीय वायु सेना के पांच बहादुर एयर वॉरियर्स के निधन से बहुत दुख हुआ है। ड्यूटी के दौरान स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम का निधन अत्यंत दुखद है। असम के लोगों की ओर से मैं दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और उनके लिए प्रार्थना करता हूं। असम सरकार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और हरसंभव सहायता और सहयोग देने के लिए तैयार है।

उधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा कि असम में भारतीय वायु सेना के विमान हादसे में पांच जांबाजों के दुखद निधन से गहरा दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में उनके परिवारवालों और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। हम उनकी सेवा व निस्वार्थ बलिदान को नमन करते हैं और उनके व उनके परिवारों के सदैव ऋणी रहेंगे।

वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि असम में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से पांच बहादुर जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। देश हमारे वीर जवानों और उनके परिवारों के प्रति सदैव ऋणी रहेगा।

--आईएएनएस

डीकेएम/पीएम

Share this story

Tags