Samachar Nama
×

अमृतसर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 30 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

अमृतसर, 11 जून (आईएएनएस)। नशा तस्करी के खिलाफ अभियान में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार संचालित एक ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 30.045 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी दुबई स्थित एक तस्कर के संपर्क में थे, जो सीमा पार से हेरोइन की खेप पंजाब पहुंचाने की व्यवस्था कर रहा था। जांच के अनुसार, तस्कर के निर्देश पर आरोपी निर्धारित स्थानों से नशीले पदार्थों की खेप उठाते थे और फिर उन्हें पंजाब के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग लोगों तक पहुंचाने का काम करते थे। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इस कार्रवाई की जानकारी दी।

डीजीपी के अधिकारिक एक्स हैंडल ने एक पोस्ट में लिखा, "एक बड़ी कामयाबी में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से ड्रग्स की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 30.045 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई में रहने वाले एक तस्कर से जुड़े थे, जो सीमा पार से हेरोइन की खेप की सप्लाई में मदद कर रहा था। उसके निर्देशों पर अमल करते हुए, आरोपी तय जगहों से खेप लेते थे और फिर उसे पंजाब भर में अलग-अलग लोगों तक पहुंचाते थे।"

पोस्ट में कहा गया कि अमृतसर के छेहरटा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है ताकि सप्लाई चेन के पिछले और अगले कड़ियों का पता लगाया जा सके, नेटवर्क में शामिल अन्य साथियों की पहचान की जा सके, पैसों के लेन-देन का पता लगाया जा सके और संभावित हवाला कनेक्शन का खुलासा किया जा सके।

डीजीपी ने आगे कहा कि पंजाब पुलिस ड्रग तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को एक सुरक्षित और ड्रग-मुक्त राज्य बनाने के अपने संकल्प पर अडिग है।

--आईएएनएस

पीएसके

Share this story

Tags