Samachar Nama
×

अमृतसर में अत्याधुनिक पिस्तौल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, सीमा पार से जुड़े तार

चंडीगढ़, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 6 अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर साझा की है।

पंजाब डीजीपी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और अवैध हथियारों की तस्करी में उनकी मदद कर रहे थे। इसके साथ ही आपराधिक तत्वों को इनकी आपूर्ति भी कर रहे थे। पंजाब भर के आपराधिक तत्वों को सप्लाई करने से पहले ही हथियारों को पकड़ लिया गया।

अमृतसर के पुलिस स्टेशन कैंटोनमेंट में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों के बारे में पता लगाने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच जारी है।

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस भारत अवैध हथियारों की तस्करी, संगठित अपराध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ अपनी शून्य-सहिष्णुता नीति के प्रति प्रतिबद्ध है, ताकि पंजाब को सुरक्षित और संरक्षित रखा जा सके।

इसके पहले 8 अप्रैल को भी अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बॉर्डर पार से गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया था। तलाशी के दौरान 7 एडवांस पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। ये आरोपी भी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में स्थित तस्करों के संपर्क में थे। अटारी सेक्टर के बॉर्डर इलाकों में गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी की जा रही थी। आरोपियों के खिलाफ छेहरटा थाना, अमृतसर में केस दर्ज किया गया था। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने और इसे समाप्त करने के लिए जांच कर रही है।

--आईएएनएस

ओपी/एएस

Share this story

Tags