Samachar Nama
×

अमेरिकी संघीय संचार आयोग के फैसले का चीन ने किया कड़ा विरोध

अमेरिकी संघीय संचार आयोग के फैसले का चीन ने किया कड़ा विरोध
अमेरिकी संघीय संचार आयोग के फैसले का चीन ने किया कड़ा विरोध

बीजिंग, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी संघीय संचार आयोग (एफसीसी) ने एक नए नियम के पक्ष में मतदान किया। इसके तहत चाइना टेलीकॉम, चाइना यूनिकॉम और चाइना मोबाइल समेत उन दूरसंचार कंपनियों को अमेरिकी इंटरनेट टेलीफोन नंबर संसाधनों तक सीधे पहुंचने से रोका जाएगा, जिन्हें आयोग की तथाकथित 'कवरेज सूची' में शामिल किया गया है।

इस फैसले पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी संघीय संचार आयोग ने अपनी नियामक शक्तियों का दुरुपयोग किया है। आयोग ने तथाकथित राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया और बिना किसी ठोस सबूत के अमेरिका में काम कर रही चीनी दूरसंचार कंपनियों को निशाना बनाया। प्रवक्ता के मुताबिक, ऐसी कार्रवाइयां गैर-भेदभाव और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के सिद्धांतों का उल्लंघन करती हैं।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि हाल के दिनों में अमेरिकी संघीय संचार आयोग दूरसंचार, संचार और परीक्षण एवं प्रमाणन जैसे क्षेत्रों में चीन और अमेरिका के बीच संबंधों को तोड़ने और सहयोग खत्म करने की कोशिश कर रहा है। ये कदम दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति के खिलाफ हैं। साथ ही, इनसे चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापारिक संबंधों की स्थिरता को भी नुकसान पहुंचता है। चीन इस तरह की कार्रवाइयों का कड़ा विरोध करता है।

प्रवक्ता ने कहा कि चीन अमेरिका से अपील करता है कि वह इन संबंधित कदमों को तुरंत वापस ले और बातचीत के जरिए मतभेद सुलझाने के रास्ते पर लौटे। उन्होंने स्पष्ट किया कि चीन अपने वैध हितों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags