Samachar Nama
×

अमेरिका की दो व्यापार बाधाओं की जांच शुरू करने पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय का जवाब

बीजिंग, 28 मार्च (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 27 मार्च को अमेरिका की दो व्यापार बाधाओं की जांच शुरू करने पर संवाददाता के सवाल का जवाब दिया।

प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने 12 मार्च को कथित उत्पादन क्षमता के अधिशेष के कारण चीन समेत 16 आर्थिक समुदायों पर 301 जांच शुरू की ,इसके बाद 13 मार्च को कथित मजबूर श्रम के उत्पादों के प्रवेश पर अप्रभावी पाबंदी के नाम से चीन समेत 60 आर्थिक समुदायों पर 301 जांच शुरू की। चीन इस पर जबरदस्त असंतोष करता है और इसका कड़ा विरोध करता है।

प्रवक्ता ने कहा कि चीन के संबंधित व्यवसायों के हितो की सुरक्षा के लिए चीन के विदेश व्यापार कानून और विदेश व्यापार बाधाओं की जांच नियमावली के संबंधित निर्धारण के मुताबिक चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने दो विज्ञप्तियां जारी कर अलग-अलग तौर पर अमेरिका द्वारा वैश्विक उत्पादन व सप्लाई चेन बर्बाद करने की संबंधित कार्रवाई और अमेरिका द्वारा हरित उत्पाद व्यापार की रोकथाम की कार्रवाई पर दो व्यापार बाधाओं की जांच शुरू की है। अगले चरण में चीन संबंधित जांच कार्य बढ़ाकर अपने न्यायपूर्ण हितों की पूरी सुरक्षा करेगा।

(साभार--चाइना मीडिया ग्रुप,पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीएससी

Share this story

Tags