Samachar Nama
×

अमेरिका-इजरायल के हमलों में दो ईरानी जूडो खिलाड़ियों की मौत

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए जा रहे हमलों में दो जूडो खिलाड़ी हुसैन पौरसैदी और हामिदरेजा जहानबख्श अपनी जान गंवा बैठे। इन दोनों ही खिलाड़ियों के पास काफी अनुभव मौजूद था और जूडो के खेल में पौरसैदी और जहानबख्श ने काफी नाम कमाया। ईरान के जूडो महासंघ ने ईरानी खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों को निशाना बनाने वाले इन हमलों की कड़ी निंदा की है।

महासंघ ने ईरानी राष्ट्र और जूडो समुदाय के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "हम हुसैन पौरसैदी और हामिदरेजा जहानबख्श की शहादत पर शोक व्यक्त करते हैं। ये दोनों इस्लामिक गणराज्य ईरान के गौरवशाली सपूत थे, जो जूडो के चैंपियन थे और उन्होंने हमारे प्यारे ईरान की सुरक्षा की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। हम सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह उनकी आत्माओं को इमामों के साथ उच्च स्थान प्रदान करें और उनके परिवारों को धैर्य तथा महान प्रतिफल प्रदान करें।"

वहीं, मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इराक की फुटबॉल टीम फीफा विश्व कप 2026 इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ में हिस्सा लेने के लिए मेक्सिको जाएगी। इराक फुटबॉल एसोसिएशन के प्रमुख अदनान दिरजाल ने रविवार को बताया कि इराक की टीम 31 मार्च को मेक्सिको के मॉन्टेरी में होने वाले फीफा विश्व कप 2026 इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ में हिस्सा लेगी। उन्होंने यह भी बताया कि 28 फरवरी से मध्य पूर्व का हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) बंद है, क्योंकि क्षेत्र में हमलों और जवाबी कार्रवाइयों के बाद हालात तनावपूर्ण हैं। यात्रा में दिक्कतों के बावजूद इराक की टीम निजी विमान से मेक्सिको जाएगी। टीम को जरूरी प्लेऑफ के लिए सभी खिलाड़ियों के वीजा पहले ही मिल चुके हैं।

प्लेऑफ में इराक का मुकाबला बोलीविया या सूरीनाम में से किसी एक टीम से होगा। प्लेऑफ मैच को जीतने वाली टीम 2026 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लेगी। इराक ने 39 साल पहले आखिरी बार 1986 में विश्व कप खेला था। टीम इस लंबे इंतजार को इस बार दमदार खेल के बूते जरूर खत्म करना चाहेगी। क्वालीफायर में इराक का प्रदर्शन अच्छा रहा। टीम ने पांचवें राउंड में यूनाइटेड अरब अमीरात को 3-2 से हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई है।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share this story

Tags