Samachar Nama
×

श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा, तीन दिनों में 24 संदिग्ध हिरासत में

श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा, तीन दिनों में 24 संदिग्ध हिरासत में
श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा, तीन दिनों में 24 संदिग्ध हिरासत में

जम्मू, 30 जून (आईएएनएस)। श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर एजेंसियां अलर्ट हैं। जम्मू रेलवे पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टेशन कठुआ, जम्मू और अपने अधिकार क्षेत्र के अन्य संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में रेलवे पुलिस ने पिछले तीन दिनों में 24 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

रेलवे पुलिस के अनुसार, जीआरपी जम्मू द्वारा रेलवे स्टेशन कठुआ पर चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान चार व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए पाए गए। पूछताछ और सत्यापन के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत दो प्रिवेंटिव शिकायतें दर्ज की गईं। बाद में सभी चारों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कार्यकारी मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (ईएमआईसी), कठुआ के समक्ष पेश किया गया।

इसी तरह रेलवे स्टेशन जम्मू पर चलाए गए जांच अभियान के दौरान छह संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ तीन प्रिवेंटिव शिकायतें दर्ज की गईं और उन्हें भी कानूनी कार्रवाई के लिए कार्यकारी मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (ईएमआईसी), राख बहू, जम्मू के समक्ष पेश किया गया।

रेलवे पुलिस ने बताया कि पिछले तीन दिनों में उनके अधिकार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से कुल 24 संदिग्ध व्यक्तियों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी संभावित खतरे को रोकने के उद्देश्य से की गई है।

श्री अमरनाथ यात्रा 2026 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है। यात्रा को सुचारु और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जम्मू ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार से ही शहर में कई मार्गों पर रूट प्रतिबंध और ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, पहला यात्रा काफिला 2 जुलाई को यात्री निवास, भगवती नगर, से रवाना होगा। बालटाल जाने वाला काफिला सुबह 4 बजे और पहलगाम जाने वाला काफिला सुबह 4:15 बजे प्रस्थान करेगा।

एडवाइजरी के अनुसार, सुबह 3:45 बजे से लेकर पहलगाम जाने वाले काफिले के अंतिम वाहन के गुजरने तक शहर के प्रमुख मार्गों पर किसी भी प्रकार के ट्रैफिक की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share this story

Tags