Samachar Nama
×

अमरनाथ यात्रा 2026: पहली पूजा के साथ हुआ शुभारंभ, वीडियो में जाने 3 जुलाई से शुरू होगी 57 दिन की पवित्र यात्रा

अमरनाथ यात्रा 2026: पहली पूजा के साथ हुआ शुभारंभ, वीडियो में जाने 3 जुलाई से शुरू होगी 57 दिन की पवित्र यात्रा

अमरनाथ यात्रा शुरू होने से तीन दिन पहले सोमवार को बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना कर यात्रा के सफल आयोजन की कामना की।

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी। श्रद्धालु पारंपरिक पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होंगे। यह पवित्र यात्रा 28 अगस्त, रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी। इस बार यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी।

अधिकारियों के अनुसार, 15 अप्रैल से शुरू हुए पंजीकरण के बाद अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जिससे इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

यात्रा का पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू स्थित भगवती नगर बेस कैंप से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना होगा। प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु हिमालय की कठिन पर्वतीय राहों को पार कर पवित्र अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिम शिवलिंग के दर्शन करने पहुंचेंगे।

Share this story

Tags