Samachar Nama
×

अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड का शेयर लिस्टिंग के पहले महीने में ही करीब 47 प्रतिशत लुढ़का, जुलाई में आया था आईपीओ

अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड का शेयर लिस्टिंग के पहले महीने में ही करीब 47 प्रतिशत लुढ़का, जुलाई में आया था आईपीओ
अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड का शेयर लिस्टिंग के पहले महीने में ही करीब 47 प्रतिशत लुढ़का, जुलाई में आया था आईपीओ

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड के शेयर अपनी लिस्टिंग के पहले महीने में ही करीब 47 प्रतिशत लुढ़क गए हैं और अभी भी लगातार दबाव में बने हुए हैं।

अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड के शेयर 21 जुलाई को अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) प्राइस 105 रुपए पर सपाट लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के दिन ही शेयर में 5 प्रतिशत का लोअर सर्किट लग गया था।

इसके बाद शेयर में लगातार 7 अतिरिक्त 5-5 प्रतिशत के लोअर सर्किट देखने को मिले थे, जिसके बाद शेयर का दाम लिस्टिंग के 8 कारोबारी सत्र बाद ही घटकर करीब 69 रुपए पर आ गया था।

अगस्त के महीने में भी दबाव बना रहा और शेयर का दाम घटकर 60 रुपए से भी नीचे पहुंच गया है।

मंगलवार के कारोबारी सत्र में यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 2.60 प्रतिशत घटकर 55.84 रुपए पर बंद हुआ, जो कि इसके इश्यू प्राइस और लिस्टिंग प्राइस 105 रुपए से 46.81 प्रतिशत कम है।

अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड एक मेनबोर्ड आईपीओ था, जो कि 14-16 जुलाई, 2026 के बीच निवेशकों के लिए खुला था। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 100-105 रुपए प्रति शेयर तय किया गया था।

इसके आईपीओ का कुल साइज 126.25 करोड़ रुपए था, जो कि पूरा फ्रेश इश्यू था।

कंपनी ने 14 अगस्त को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून अवधि) के नतीजे घोषित किए थे। इस दौरान कंपनी की कुल आय 90.32 करोड़ रुपए की रही थी। वहीं, कंपनी का कर के बाद मुनाफा 4.37 करोड़ रुपए रहा था।

इस दौरान कंपनी का कुल खर्च 84.23 करोड़ रुपए था।

वहीं, पूरे वित्त वर्ष 26 में कंपनी की कुल आय 350.18 करोड़ रुपए थी। वहीं, एबिआईटीडीए 47.45 करोड़ रुपए और कर के बाद मुनाफा 21.72 करोड़ रुपए था।

अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड की स्थापना फरवरी 2016 में हुई थी। यह कंपनी कपड़ों की रंगाई और प्रोसेसिंग के कारोबार में लगी है और इसका मुख्य फोकस अच्छी क्वालिटी के टेक्सटाइल बनाने पर है।

--आईएएनएस

एबीएस

Share this story

Tags