Samachar Nama
×

एलिम्को में बंपर भर्ती: जूनियर मैनेजर सहित 162 पदों पर वैकेंसी, 13 मई तक आवेदन

लखनऊ, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलिम्को) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एलिम्को ने जूनियर मैनेजर सहित विभिन्न 162 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी जारी की है।
एलिम्को में बंपर भर्ती: जूनियर मैनेजर सहित 162 पदों पर वैकेंसी, 13 मई तक आवेदन

लखनऊ, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलिम्को) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एलिम्को ने जूनियर मैनेजर सहित विभिन्न 162 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी जारी की है।

एलिम्को ने जिन 162 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें आईटी कंसल्टेंट (टेक्निकल), यंग प्रोफेशनल (एआई), क्यूसी असिस्टेंट (मैकेनिकल), पी एंड ओ क्लिनिकल और स्टोर असिस्टेंट (एमएम) के 2-2; लीड एआई एक्सपर्ट, यूआई/यूएक्स डेवलपर, एआई एक्सेसिबिलिटी कंसल्टेंट, आईटी असिस्टेंट, असिस्टेंट मैनेजर (प्लास्टिक), जूनियर मैनेजर (प्रोडक्शन - टेक्सटाइल्स), जूनियर मैनेजर (सिविल इंजीनियर), ऑफिसर (सिविल इंजीनियर), सेफ्टी ऑफिसर, क्वालिटी कंट्रोलर (लैब - टेक्सटाइल्स) और वेयरहाउस असिस्टेंट के 1-1; खरीद सहायक (एमएम) के 3; स्पेशल एजुकेटर (विजुअल इंपेयरमेंट) के 5; जूनियर मैनेजर (पी एंड ओ क्लिनिकल) के 8; ऑप्टोमेट्रिस्ट के 10; स्पेशल एजुकेटर (इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी) के 15; प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स (टेक्नीशियन) के 20; प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स के 30; और ऑडियोलॉजिस्ट के 50 पद शामिल हैं।

एलिम्को की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया बीते मंगलवार के दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीटेक/बीई, डिप्लोमा, बीएसएलपी, एमई/एमटेक, या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल, और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 50 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की शुरुआती सैलरी पद अनुसार 25,000 से 1,80,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले एलिम्को की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags