Samachar Nama
×

'अकेले गद्दारों पर भारी हूं' राजद ऑफिस में लगे रोहिणी के पोस्टर, सिंगापुर में पिता लालू के साथ मनाया जन्मदिन

पटना, 1 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव इन दिनों सिंगापुर में हैं। इस बीच, सिंगापुर में रहने वाली उनकी पुत्री रोहिणी आचार्या सोमवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इधर, रोहिणी आचार्या का एक पोस्टर भी राजद कार्यालय के सामने लगाया गया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

राजद कार्यालय के सामने लगे पोस्टर में लालू यादव और रोहिणी आचार्या की तस्वीर है। इस पोस्टर की चर्चा प्रदेश की सियासत में खूब हो रही है, लेकिन इसे किसने लगवाया इसकी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है।

इस पोस्टर में लिखा गया है, "न हौसला टूटा है, न हिम्मत हारी है। मैं लड़ना जानती हूं, अकेले गद्दारों पर भारी हूं। मैं लालू जी की बेटी हूं, मेरा लूह बिहारी है और रग-रग में खुद्दारी है।"

रोहिणी आचार्या सोमवार को अपने पिता लालू यादव के साथ अपना जन्मदिन मनाया है। इसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता के साथ फोटो शेयर कर भावुक मैसेज साझा किया है।

रोहिणी आचार्या ने अपने जन्मदिन पर पिता लालू यादव के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर कर खुद को 'बेहद सौभाग्यशाली' बताया और कहा कि घरवालों के होने से जीवन मुकम्मल लगता है।

पिछले लोकसभा चुनाव में सारण लोकसभा से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "अपने जन्मदिन के इस विशेष दिन को अपने परिवार और अपने आराध्य पापा के साथ मनाकर मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं, जिनके होने से सुकून भरा और मुकम्मल जीवन लगता है, उनके साथ खुशियां साझा करने से घर सच में पूरा जहान लगता है।"

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से रोहिणी आचार्या नाराज चल रही थी। उस समय उन्होंने सोशल मीडिया पर इससे संबंधित पोस्ट भी डाला था।

--आईएएनएस

एमएनपी/एसके

Share this story

Tags