Samachar Nama
×

आप सरकार लोगों की चिंताओं को दूर करने के बजाय आलोचना को दबा रही : परगट सिंह

आप सरकार लोगों की चिंताओं को दूर करने के बजाय आलोचना को दबा रही : परगट सिंह
आप सरकार लोगों की चिंताओं को दूर करने के बजाय आलोचना को दबा रही : परगट सिंह

होशियारपुर, 30 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने अकाल तख्त के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें पंजाब सरकार को कानून में बदलाव के लिए एक महीने का समय दिया गया है।

उन्होंने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आप विधायकों ने अकाल तख्त को भरोसा दिलाया था कि तय समय के अंदर जरूरी बदलाव कर दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लाइव कवरेज पर रोक लगाना मीडिया को कंट्रोल करने की कोशिश है।

उन्होंने आप सरकार पर आरोप लगाया कि वह लोगों की चिंताओं को दूर करने के बजाय आलोचना को दबाने के लिए भाजपा के तरीके अपना रही है।

उन्होंने कहा कि अकाल तख्त साहिब से जो जत्थेदार जी ने कहा कि हम कोई ऐसा टकराव नहीं चाहते हैं और सरकार में हस्तक्षेप नहीं चाहते हैं। हमारा कहना है कि उस आपत्तिजनक शब्द में संशोधन कर लो, उससे ज्यादा हमारी कोई मांग नहीं है। लेकिन, पंजाब की बेहतरी के लिए काम करो, और हम एक यह संदेश देंगे कि पंजाब में भाईचारे के लिए, विकास के लिए, गुरुओं की धरती के लिए और एक बेहतर पंजाब के लिए हम अरदास करेंगे।

कांग्रेस विधायक ने आम आदमी पार्टी के रवैये पर भी निशाना साधा। उनके मुताबिक, यह तानाशाही है। यह पंजाब में चलती नहीं है। चाहे चंद लोग ही क्यों न हो, लेकिन पंजाब कहने से डरता नहीं है। अगर ऐसी स्थिति आती है, तो सरकार को भी सोचना चाहिए। अगर ऐसे लोग जिनकी जमीर मरी हुई है, अगर वो नहीं बोल रहे हैं, तो अपनी ड्यूटी से कोताही कर रहे हैं।

वहीं, भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भी अपनी बात रखी। उनके मुताबिक, एक महीने में यह कानून ऐसा तर्कसंगत बनना चाहिए, ताकि किसी भी सिख समुदाय की भावनाएं आहत न हों। उम्मीद है कि भगवंत मान और उनकी पार्टी इस बारे में किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं करेगी। अकाल तख्त की मंशा के अनुसार, ये लोग बेअदबी कानून को लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।

--आईएएनएस

एसएचके/एबीएम

Share this story

Tags