Samachar Nama
×

अजित दादा जैसा नेता अब दोबारा नहीं मिलेगा: नवनीत राणा

बारामती, 30 जनवरी (आईएएनएस)। विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अचानक निधन की घटना पर भाजपा नेता नवनीत राणा ने दुख जताते हुए कहा कि अजित दादा ने अपने शब्दों और कर्मों से हमेशा लोगों का भरोसा जीता।
अजित दादा जैसा नेता अब दोबारा नहीं मिलेगा: नवनीत राणा

बारामती, 30 जनवरी (आईएएनएस)। विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अचानक निधन की घटना पर भाजपा नेता नवनीत राणा ने दुख जताते हुए कहा कि अजित दादा ने अपने शब्दों और कर्मों से हमेशा लोगों का भरोसा जीता।

नवनीत राणा ने आईएएनएस से कहा, "अजित दादा अपने कहे हुए पर चलने वाले इंसान थे। उन्होंने कहा था कि वह आखिरी सांस तक काम करेंगे। शायद बारामती के लिए उनका प्यार इतना गहरा था कि उनकी आखिरी सांस भी यहीं, बारामती में ही ली। मुझे लगता है कि अजित दादा जैसा नेता अब दोबारा नहीं मिलेगा।"

उन्होंने यह भी कहा कि अजित पवार ने इस पूरे क्षेत्र के विकास के लिए जिस तरह काम किया, वह मिसाल है। उन्होंने हर नेता और कार्यकर्ता का साथ दिया। हम जैसे युवा नेताओं को भी उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिला। उनका जाना हम सभी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

वहीं, बारामती के एक निवासी ने कहा, "अजित पवार के जाने से बारामती के विकास पर जैसे विराम लग गया है। अब हमारे शहर के विकास को आगे कौन बढ़ाएगा? आज भी हमें यकीन नहीं हो रहा कि अजित दादा हमारे बीच नहीं रहे। ऐसा लगता है जैसे वह अभी लौट आएंगे।"

लोग अजित पवार के विकास कार्यों, उनके सरल स्वभाव और जनता के प्रति समर्पण को याद कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से हादसे की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाएगा।

दूसरी ओर, एनसीपी विधायक प्रताप पाटिल चिखलेकर ने सुनेत्रा अजित पवार से एनसीपी का नेतृत्व करने और अजीत पवार की दुखद विमान दुर्घटना में मौत के बाद डिप्टी सीएम का पद संभालने का आग्रह किया।

बारामती क्षेत्र के विकास, कृषि ढांचे को मजबूत करने और सहकारी संस्थाओं को आगे बढ़ाने का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है। जनता उन्हें प्यार से 'दादा' कहकर बुलाती थी। अजित पवार का नाम उन नेताओं में शामिल है जो सबसे ज्यादा बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बने।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

Share this story

Tags