Samachar Nama
×

ऐसी कौन सी समस्या, जिसे देखकर जेन ऑस्टेन भी हैरान रह जातीं, एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने फैंस से किया सवाल

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना भले ही अब लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन अपने लेखन और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के दिलों में मौजूदगी दर्ज करवाती रहती हैं। शनिवार को उन्होंने अपने बच्चों के साथ पिछली गर्मियों की छुट्टियों में मशहूर लेखिका जेन ऑस्टेन के घर में गए पलों की तस्वीरें शेयर की।

दरअसल, जेन ऑस्टेन (1775-1817) एक प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार थीं, जो 19वीं सदी की शुरुआत में ब्रिटिश जमींदार वर्ग की सामाजिक टिप्पणी, यथार्थवाद और व्यंग्य के लिए जानी जाती हैं। उनके प्रमुख उपन्यासों में प्राइड एंड प्रेजुडिस, सेंस एंड सेंसिबिलिटी, एम्मा और पर्सुएशन शामिल हैं। उनकी रचनाएं 18वीं सदी के उत्तरार्ध की संवेदनशीलता के उपन्यासों से 19वीं सदी के साहित्यिक यथार्थवाद में संक्रमण का हिस्सा हैं।

लेखिका जेन ऑस्टन का सबसे प्रसिद्ध घर, इंग्लैंड के हैम्पशायर के चावटन गांव में स्थित है। यह घर अब एक संग्रहालय है। यहां पर लोग वैकेशन पर घूमने के लिए आते रहते हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना पिछली गर्मियों में बच्चों के साथ घूमने गई थीं। उन्होंने शनिवार को जेन ऑस्टेन के घर की कुछ झलक इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इन तस्वीरों में ट्विंकल एक 'रस्टिक' माहौल में नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह 'बेटे आरव और बेटी नितारा भी नजर आ रही हैं, जहां आरव शर्ट और काली हैट पहने हुए कहीं दूर देख रहे हैं, वहीं नितारा भी टोपी लगाकर शरारती अंदाज में कैमरे की ओर झांक रही हैं।

अभिनेत्री ने अपनी इस पोस्ट के जरिए आधुनिक जीवन की चुनौतियों और मशहूर लेखिका जेन ऑस्टेन के दौर की तुलना की। अभिनेत्री ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा, "वर्ल्ड बुक डे के लिए एक दिन की देरी हो गई, लेकिन यह पिछली गर्मियों में जेन ऑस्टन के घर की हमारी यात्रा है।"

उन्होंने मजाकिया लहजे में पीढ़ियों के अंतर को समझाया और लिखा कि कभी लोग हाथ से लिखे खतों के सही समय पर पहुंचने का इंतजार करते थे और आज की युवा पीढ़ी इस बात से परेशान रहती है कि वाई-फाई का सिग्नल तीन बार से नीचे क्यों चला गया।

ट्विंकल ने अपनी पोस्ट में आधुनिक समाज पर तंज कसते हुए मशहूर उपन्यास 'प्राइड एंड प्रेजुडिस' का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "आज हम ऐसे समय में जी रहे हैं, जहां थोड़ा घमंड और बहुत ज्यादा भेदभाव तो है, लेकिन स्क्रीन टाइम को लेकर बिल्कुल भी समझ नहीं है।"

अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों से एक सवाल भी पूछा, "आज की कौन सी समस्या है, जिसे देखकर खुद जेन ऑस्टेन भी हैरान रह जातीं?"

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share this story

Tags