Samachar Nama
×

'ऐसा एक ओवर मैच में फर्क डाल सकता है', जो रूट ने विल जैक्स की तारीफ की

'ऐसा एक ओवर मैच में फर्क डाल सकता है', जो रूट ने विल जैक्स की तारीफ की
'ऐसा एक ओवर मैच में फर्क डाल सकता है', जो रूट ने विल जैक्स की तारीफ की

चेस्टर ली स्ट्रीट, 23 सितंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। मंगलवार को खेले गए सीरीज के पहले वनडे में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रन से हराया। इंग्लैंड की इस जीत में ऑलराउंडर विल जैक्स की अहम भूमिका रही। जैक्स ने बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलवाया और प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने विल जैक्स के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में रूट ने कहा, "पारी के अंत में निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ खेलते हुए टीम के लिए रन बनाना जैक्स की क्षमता को दर्शाता है। एक बड़े ओवर से फर्क पड़ सकता है। ऐसा करने की स्किल होना और यह समझना कि उस समय क्या जरूरी था, किसी समय कम स्कोर वाले मैच में फर्क डाल सकता है। जैक्स ने वहां बहुत अच्छी समझदारी दिखायी। मुझे लगता है कि ये बाकी सब के लिए भी एक सबक है कि हम अगर वैसी स्थिति में खुद को पाते हैं, तो ऐसी ही समझदारी दिखाएं।"

जैक्स ने 47 गेंदों पर अपनी 46 रनों की नाबाद पारी के दौरान इंग्लैंड की पारी के 48वें ओवर में 18 रन बनाकर टीम का स्कोर 265 तक पहुंचाया था। रुट ने जैक्स की इसी क्षमता की तारीफ की थी।

मैच की बात करें तो रिवरसाइड ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और कप्तान हैरी ब्रूक के 67, विल जैक्स के 46 और जो रूट के 44 रनों की मदद 48.1 ओवर में 265 रन बनाए थे। श्रीलंका 37 ओवर में 176 रन पर सिमट गई और 89 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई। जैक्स ने गेंदबाजी भी शानदार की थी और 7 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट लिए थे। यह वनडे में उनका पहला फाइफर था। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए इस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story