Samachar Nama
×

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस पश्चिम एशिया से 30 उड़ानें संचालित करेंगी

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 23 मार्च 2026 को पश्चिम एशिया क्षेत्र (मुख्यतः सऊदी अरब और यूएई) से आने-जाने वाली कुल 30 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है। यह जानकारी एयरलाइंस ने एक आधिकारिक बयान में दी है, जिसमें यात्रियों को री-बुकिंग और रिफंड के विकल्प भी उपलब्ध कराए गए हैं।

दोनों एयरलाइंस जेद्दाह रूट पर अपनी निर्धारित सेवाएं जारी रखेंगी। भारत और जेद्दाह के बीच कुल 10 उड़ानें संचालित होंगी, जिनमें एयर इंडिया दिल्ली और मुंबई से एक-एक वापसी उड़ान चलेगी। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरु, कोझिकोड और मैंगलोर से एक-एक उड़ान संचालित करेगी। इसके अलावा, एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट से चार निर्धारित उड़ानें (दिल्ली और मुंबई सहित) और बेंगलुरु-कोझिकोड से रियाद के लिए चार उड़ानें चलाएगी।

निर्धारित सेवाओं के अतिरिक्त, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब से कुल 12 गैर-निर्धारित (एक्स्ट्रा) उड़ानें संचालित की जाएंगी। ये उड़ानें प्रस्थान स्टेशनों पर स्लॉट उपलब्धता और अन्य परिस्थितियों पर निर्भर रहेंगी। इनके संचालन के लिए संबंधित भारतीय और स्थानीय नियामक प्राधिकरणों से आवश्यक अनुमतियां ली जा रही हैं।

एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अन्य क्षेत्रों से आने-जाने वाली सभी उड़ानें अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही संचालित हो रही हैं। प्रभावित यात्रियों (जिनके रूट पर कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हैं) को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उड़ान की तारीख आगे बढ़ाने या पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया जा रहा है।

एयर इंडिया यात्रियों से अनुरोध है कि वे री-बुकिंग या कैंसलेशन के लिए एयरलाइन की एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करें।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए विशेष सुविधा है। यूएई के किसी भी स्टेशन से भारत के किसी भी गंतव्य के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की अतिरिक्त कमर्शियल उड़ानों में बिना अतिरिक्त शुल्क के री-बुकिंग संभव है। एयरलाइंस प्रभावित यात्रियों से उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संपर्क कर रही है, इसलिए यात्रियों से अपील है कि वे अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखें।

--आईएएनएस

एससीएच

Share this story

Tags