Samachar Nama
×

एम्स बिलासपुर में जूनियर रेजिडेंट के 41 पदों पर नौकरी का अवसर, 22 जून तक करें आवेदन

शिमला, 16 जून (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) ने जूनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के विभिन्न 41 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों का कार्यकाल 31 दिसंबर तक होगा जब तक कि एम्स-बिलासपुर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की मंजूरी से इसे बढ़ाया न जाए।
एम्स बिलासपुर में जूनियर रेजिडेंट के 41 पदों पर नौकरी का अवसर, 22 जून तक करें आवेदन

शिमला, 16 जून (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) ने जूनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के विभिन्न 41 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों का कार्यकाल 31 दिसंबर तक होगा जब तक कि एम्स-बिलासपुर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की मंजूरी से इसे बढ़ाया न जाए।

एम्स-बिलासपुर की ओर से जूनियर रेजिडेंट पोस्ट के लिए जारी 41 रिक्तियों में जूनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) अन्य विभाग के 39 और जूनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) दंत चिकित्सा के 2 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (गूगल फॉर्म) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 12 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एम्स-बिलासपुर के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से तय अंतिम तिथि के दोपहर 12 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमबीबीएस के साथ सेंट्रल/स्टेट मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड होना चाहिए। कैंडिडेट्स के पास आवेदन मिलने की आखिरी तारीख तक एक वैलिड योग्यता (पास सर्टिफिकेट) होना जरूरी है। डेंटिस्ट्री के लिए उम्मीदवार के पास वैलिड बीडीएस डिग्री और डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक स्क्रीनिंग के लिए लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 56,100 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,180 रुपए तय किया गया है। वहीं, पीडब्ल्यूबीडी/एससी/एसटी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

बता दें कि परीक्षा/इंटरव्यू 'एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, तीसरी मंजिल, एम्स-बिलासपुर, कोठीपुरा, हिमाचल प्रदेश-174037' पते में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, यह उम्मीदवारों की संख्या और सक्षम अधिकारी के निर्णय पर निर्भर करेगा। परीक्षा/इंटरव्यू आयोजित होने की संभावित तिथि 24 जून तय की गई है, जिसके लिए उम्मीदवारों का केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 7 से 7.30 बजे के बीच तय किया गया है। वहीं, लिखित परीक्षा/इंटरव्यू सुबह 9 बजे से शुरू होंगे।

ऐसे में जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा/इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ जमा किए हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल एवं फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share this story

Tags