Samachar Nama
×

भाजपा की बी-टीम एआईएमआईएम गैर-भाजपाई वोटों में बांटना चाहती है: रविदास मेहरोत्रा

भाजपा की बी-टीम एआईएमआईएम गैर-भाजपाई वोटों में बांटना चाहती है: रविदास मेहरोत्रा
भाजपा की बी-टीम एआईएमआईएम गैर-भाजपाई वोटों में बांटना चाहती है: रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। वहीं, ओवैसी के 'अब्दुल' और 'नेहरू-गांधी-यादव' वाले बयानों पर उन्होंने एआईएमआईएम को भाजपा की बी-टीम बताया और कहा कि वह गैर-भाजपाई वोटों का बंटवारा कर सपा प्रत्याशियों को हराना चाहती है।

सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा, "जहां से भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ेंगे, वहां से चुनाव हार जाएंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ जबरदस्त जनाक्रोश व्याप्त है। नौजवान सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं और भाजपा की सरकार दमन, जुल्म और तानाशाही से जनता की आवाज दबाना चाहती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ पूरे प्रदेश में जनाक्रोश है।"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लेकर इमरान मसूद की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जनता के मुख्य मुद्दों से जनता का लगातार ध्यान बांटने का काम कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जहां से खुद विधायक थे, वहां से भाजपा के उम्मीदवार उपचुनाव हार गए। ये सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। अब जनता ने मन बना लिया है कि इस सरकार को हटाना है।

ओवैसी के अब्दुल वाले बयान पर सपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए समाज के हक, अधिकार, न्याय और सम्मान के लिए संघर्ष करने का काम कर रही है। जहां कहीं भी पीडीए समाज का कोई अपमान करने का काम करेगा, उसके खिलाफ संघर्ष करने का काम करेंगे। पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन आदि आबादी, महिलाओं और अगड़ी जाति के गरीब और कमजोर लोगों को उनका हक, अधिकार, न्याय और सम्मान दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम भारतीय जनता पार्टी की बी-टीम के रूप में काम कर रही है। वह गैर-भाजपाई वोटों का बंटवारा करना चाहती है। पूरा प्रदेश जान गया है कि एआईएमआईएम भाजपा से मिलकर चुनाव लड़कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को हराने का काम करना चाहती है।

सपा विधायक रविदास ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जनता यह चाहती है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 26 नवंबर को संविधान दिवस पर सपा अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी, जिसमें पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों, महिलाओं और अगड़ी जाति के गरीब लोगों को उनका हक, अधिकार, न्याय और सम्मान मिलने का काम होगा। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और उत्तर प्रदेश जिन संकटों से जूझ रहा है, उससे राहत मिलेगी।

ओवैसी के 'नेहरू, गांधी और यादव' वाले बयान पर उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम भारतीय जनता पार्टी की बी-टीम के रूप में काम कर रही है। जो गांधी को अपना नेता नहीं मानता है, इसका मतलब है कि वह नाथूराम गोडसे को अपना नेता मानता है।

--आईएएनएस

केके/डीकेपी

Share this story

Tags