Samachar Nama
×

एम्स पटना में फैकल्टी के 86 पदों पर निकली भर्ती, 4 मई तक आवेदन का मौका

पटना, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस) पटना ने फैकल्टी के कुल 86 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 मई निर्धारित की गई है।
एम्स पटना में फैकल्टी के 86 पदों पर निकली भर्ती, 4 मई तक आवेदन का मौका

पटना, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस) पटना ने फैकल्टी के कुल 86 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 मई निर्धारित की गई है।

एम्स पटना की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एम्स पटना ने जिन 86 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें प्रोफेसर के 31, एडिशनल प्रोफेसर के 16, असोसिएट प्रोफेसर के 20 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 19 पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमबीबीएस, एमडी/एमएस/डीएम/एमसीएच, आदि की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद टीचिंग/रिसर्च में तय साल का अनुभव भी होना चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 4 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 2,000 रुपए और एससी/एसटी/ईडब्लूएस के लिए 1200 रुपए है। पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी जाएगी।

योग्य कैंडिडेट्स का चयन प्रारंभिक पात्रता जांच, स्क्रीनिंग स्कोर (यदि 10 से अधिक आवेदक हों), पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,01,500 से 2,20,400 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एम्स पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, जारी पद से संबंधित सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें, फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Share this story

Tags