Samachar Nama
×

एम्स-मंगलागिरी में फैकल्टी के 79 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया जल्द

एम्स-मंगलागिरी में फैकल्टी के 79 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया जल्द
एम्स-मंगलागिरी में फैकल्टी के 79 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया जल्द

अमरावती, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एम्स-मंगलागिरी ने अपने विभिन्न विभागों में फैकल्टी (ग्रुप-ए) के कुल 79 पदों पर सीधी भर्ती/डेप्युटेशन के आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है।

एम्स-मंगलागिरी की ओर से फैकल्टी पदों के लिए जारी 79 रिक्तियों में प्रोफेसर के 17, एडिशनल प्रोफेसर के 11, एसोसिएट प्रोफेसर के 14 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 37 पद शामिल हैं।

एम्स-मंगलागिरी ने अपने जिन विभागों में फैकल्टी पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें एनेस्थीसिया, बर्न और प्लास्टिक सर्जरी, कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी, डर्मेटोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी और मेटाबॉलिज्म, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, मेडिकल हेमेटोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, नियोनेटोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, न्यूक्लियर मेडिसिन, प्रसूति और स्त्री रोग विज्ञान, नेत्र विज्ञान, बच्चों की सर्जरी, बाल चिकित्सा, पैथोलॉजी, फिजिकल मेडिसिन और रिहैबिलिटेशन, शरीर क्रिया विज्ञान, पल्मोनरी मेडिसिन, रेडियोलॉजी/रेडियो डायग्नोसिस, रेडियोथेरेपी/रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, रुमेटोलॉजी और क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन और ब्लड बैंक, ट्रॉमा और इमरजेंसी मेडिसिन और यूरोलॉजी शामिल हैं।

फैकल्टी के इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि जल्द जारी की जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार पत्र में संबंधित पद के लिए नोटिफिकेशन प्रकाशित होने की तारीख से 45 दिन होगी। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे एम्स-मंगलागिरी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।

सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ 'भर्ती सेल, कमरा नंबर 205, दूसरी मंजिल, लाइब्रेरी और एडमिन बिल्डिंग, एम्स, मंगलागिरी, गुंटूर जिला, आंध्र प्रदेश - 522503' पते पर डाक के माध्यम से पहुंचानी होगी, जिसकी अंतिम तिथि ऑनलाइन आवेदन बंद होने की तारीख से 10 दिन होगी।

आवेदन करने वाले मेडिकल उम्मीदवारों के पास इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट, 1956 के तहत मेडिकल क्वालिफिकेशन के साथ ही पोस्ट-ग्रेजुएट योग्यता (एमडी/एमएस या इसके समकक्ष) और/या सुपर-स्पेशियलिटी के लिए एमसीएच/डीएम होनी चाहिए। वहीं, नॉन-मेडिकल उम्मीदवार के लिए संबंधित विषय या उससे जुड़े विषय में पोस्ट-ग्रेजुएट/मास्टर डिग्री और साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास पोस्ट के अनुसार निर्धारित 3 से 14 वर्षों का अनुभव प्रासंगिक क्षेत्र में होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु एसोसिएट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए 50 वर्ष और प्रोफेसर एवं एडिशिनल प्रोफेसर पोस्ट के लिए 58 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 1,01,500 से 1,68,900 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 3,100 रुपए, एससी/एसटी/महिलाएं के लिए 2,100 रुपए और पीडब्ल्यूबीडी (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) के लिए 100 रुपए तय किया गया है।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share this story