Samachar Nama
×

एम्स-मंगलागिरी में 36 सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर पदों पर नौकरी का मौका, तुरंत करें आवेदन

एम्स-मंगलागिरी में 36 सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर पदों पर नौकरी का मौका, तुरंत करें आवेदन
एम्स-मंगलागिरी में 36 सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर पदों पर नौकरी का मौका, तुरंत करें आवेदन

अमरावती, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), मंगलागिरी, आंध्र प्रदेश ने अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के कुल 36 पदों पर पात्र भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति अधिकतम 3 वर्ष की अवधि के लिए होगी।

एम्स-मंगलागिरी ने जिन विभागों में सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के 36 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें एनेस्थिसियोलॉजी में 6, शरीर रचना विज्ञान में 1, जैवरसायन में 1, कार्डियोथोरेसिक सर्जरी में 1, सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा में 1, ईएनटी में 2, फोरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी में 2, सामान्य सर्जरी में 2, मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में 2, सूक्ष्म जीव विज्ञान में 1, प्रसूति एवं स्त्री रोग में 2, हड्डी रोग में 1, विकृति विज्ञान में 2, फार्माकोलॉजी में 1, शारीरिक चिकित्सा एवं पुनर्वास में 3, मनोरोग में 2, विकिरण ऑन्कोलॉजी में 1, रेडियोनिदान में 2 और आघात और आपातकाल में 3 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एम्स-मंगलागिरी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा कर सकते हैं।

सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विभाग अनुसार एमडी/डीएनबी/एमएस/डीएम या एमसीएच आदि की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू और शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी मेडिकल कैंडिडेट्स के लिए 67,700 रुपए और गैर-चिकित्सा उम्मीदवार के लिए 56,000 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 1,500 रुपए और एससी/एसटी के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है। वहीं, बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी जाएगी।

बता दें कि इंटरव्यू 'ग्राउंड फ्लोर, एडमिन और लाइब्रेरी बिल्डिंग, एम्स मंगलागिरी, गुंटूर (जिला), आंध्र प्रदेश, 522503' पते पर आयोजित किए जाएंगे, जिसके तिथि और समय की घोषणा जल्द की जाएगी। वहीं, भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को संबंधित पोस्ट के लिए जारी डिलेल्ड नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story