Samachar Nama
×

एम्स-दिल्ली में रिसर्च एसोसिएट सहित कई पदों पर भर्ती जारी, फटाफट 31 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए इसमें नियुक्त होने का यह अच्छा मौका है। दरअसल, एम्स-दिल्ली ने संविदा के आधार पर रिसर्च एसोसिएट सहित विभिन्न 4 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एम्स की ओर से जारी रिक्तियों में रिसर्च एसोसिएट (अनुसंधान सहयोगी) - प्रथम के 2, तकनीशियन के 1, और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (परियोजना वैज्ञानिक) - III के 1 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 मई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-III पद के लिए विज्ञान में डॉक्टरेट की डिग्री या इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में मास्टर डिग्री के साथ छह वर्ष का शोध अनुभव; रिसर्च एसोसिएट पद के लिए प्रोटिओमिक्स या जीनोमिक्स, जिसमें एनजीएस भी शामिल है, में वांछनीय अनुभव के साथ जीवन विज्ञान में पीएचडी डिग्री; और तकनीशियन पद के लिए इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी में बीएससी/3-वर्षीय डिप्लोमा का होना अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी एम्स-दिल्ली के वेतनमान और सेवा नियमों के अनुसार प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अपना अपडेटेड सीवी और सभी सहायक दस्तावेज एक ही पीडीएफ फाइल में स्कैन कर अधिसूचना के माध्यम से दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले मेल करना होगा।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags