Samachar Nama
×

एआईआईए में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती, लिखित परीक्षा के बिना चयन, जानें सैलरी

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) ने मेडिकल ऑफिसर (कैजुअल्टी) के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
एआईआईए में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती, लिखित परीक्षा के बिना चयन, जानें सैलरी

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) ने मेडिकल ऑफिसर (कैजुअल्टी) के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (एआईआईए) की ओर से जारी पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा, डायरेक्ट वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 56,100 रुपए प्रति महीने होगी।

वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमबीबीएस डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ जिन कैंडिडेट्स के पास मेडिसिन/सर्जरी/ऑर्थोपेडिक्स में एमडी/एमएस और कैजुअल्टी/ट्रॉमा सेंटर में काम करने का अनुभव होगा, उन्हें वरीयता दी जाएगी।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 2 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एआईआईए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को फॉर्म के साथ अटैच करें और इंटरव्यू के लिए आवेदन फॉर्म के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट को साथ ले जाएं।

कैंडिडेट्स भर्ती, योग्यता, वॉक-इन-इंटरव्यू, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एआईआईए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, जारी विस्तृत अधिसूचना को चेक कर सकते हैं। इसी के साथ उम्मीदवारों को इंटरव्यू लोकेशन पर समय से पहुंचने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story

Tags