Samachar Nama
×

एआईएपीजीईटी-2026 रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी, उम्मीदवार ऐसे करें चेक

एआईएपीजीईटी-2026 रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी, उम्मीदवार ऐसे करें चेक
एआईएपीजीईटी-2026 रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी, उम्मीदवार ऐसे करें चेक

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (एआईएपीजीईटी), 2026 की परीक्षा में शामिल हुए जो उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एआईएपीजीईटी-2016 के परिणाम के साथ-साथ अंतिम आंसर-की अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।

एआईएपीजीईटी-2026 परिणाम या फाइनल आंसर-की चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद 'गतिविधि' सेक्शन में 'ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (एआईएपीजीईटी) - 2026 स्कोर कार्ड' या 'ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (एआईएपीजीईटी) - 2026 की फाइनल आंसर-की' लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें और सबमिट कर दें। फिर अंतिम उत्तर कुंजी/परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा।

रिजल्ट/फाइनल आंसर-की को चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें। भविष्य के संदर्भ के लिए दोनों का प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

बता दें कि आयुर्वेद, होम्योपैथी, सिद्ध और यूनानी विषयों के लिए एनटीए की ओर से एआईएपीजीईटी-2026 का आयोजन 22 अगस्त को 51,482 उम्मीदवारों के लिए और 1 सितंबर को 49 उम्मीदवारों के लिए राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन, जयपुर में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीडी) मोड में किया गया।

एआईएपीजीईटी-2026 परीक्षा 22 अगस्त को 104 शहरों के 205 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 49,864 उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थित दर्ज की थी। उनमें आयुर्वेद विषय की परीक्षा में 35,838, होम्योपैथी में 10,643, सिद्ध में 734 और यूनानी में 2,649 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं, एआईएपीजीईटी-2026 में कुल 18,686 पुरुष और 31,178 महिला उम्मीदवार शामिल हुई थीं।

इससे पहले एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 3 सितंबर को एआईएपीजीईटी-2026 आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए विंडो सक्रिय की थी।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story