Samachar Nama
×

एआई समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन देश हित में नहीं था: आरपी सिंह

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रोटेस्ट को सोची-समझी साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन देश हित में नहीं था। यह देश की छवि को धूमिल करने का एक षडयंत्र था, जिसे राहुल गांधी द्वारा रचा गया था।

आईएएनएस से बातचीत में आरपी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के गुंडों द्वारा जो प्रदर्शन कराया यह ठीक वैसा ही था जैसे उमर खालिद ने डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के दौरान किया था। तब उमर खालिद ने कहा था कि हम भारत को बदनाम करने के लिए प्रदर्शन की टाइमिंग ऐसी रखेंगे। ट्रंप के रहते हुए दंगा कराया गया। इसी प्रकार एआई समिट में दुनिया के 20 राष्ट्राध्यक्ष कार्यक्रम में थे, 100 से अधिक देशों के लोग थे, ऐसे समय में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन भारत को बदनाम करने की कोशिश थी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह पहली बार नहीं है। राहुल गांधी ने बार-बार ऐसे काम किए हैं, जिससे भारत की इज्जत को नुकसान पहुंचा। राहुल गांधी अकसर ऐसे बयान देते हैं जो पाकिस्तान की मीडिया में हेडलाइन बनते हैं। भारत की छवि को धूमिल करने का हर मुमकिन प्रयास राहुल गांधी द्वारा किया जाता है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान का जिक्र करते हुए भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि सिर्फ अखिलेश यादव ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़े दूसरे लोग भी कांग्रेस के खिलाफ खड़े हैं, क्योंकि सब जानते हैं कि कांग्रेस ने जो किया, वह देश के हित में नहीं था।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि अमित शाह ने देश में नक्सलवाद को खत्म किया है। अब उन्होंने घुसपैठ को खत्म करने का संकल्प लिया है। घुसपैठियों को वापस भेजा जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री जो भी संकल्प लेते हैं, उसे पूरा करते हैं।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags