Samachar Nama
×

अगर कोई कानून को चुनौती देगा तो उसको बख्शा नहीं जाएगा: रामकृपाल यादव

पटना, 22 मई (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने अपराधियों को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सीएम ने कही कहा है। कानून का राज स्थापित करने का संकल्प है। अगर कोई कानून को चुनौती देगा तो उसको बख्शा नहीं जाएगा।

रामकृपाल यादव ने कहा कि खाड़ी देश में संकट होने से कई देश जूझ रहे हैं। अमेरिका ने लड़ाई बंद करने का प्रयास किया है, तो वह स्वागत योग्य है।

भीषण गर्मी को लेकर उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी से संकट हो गया है। बेवजह दोपहर में लोग न निकलें। भीषण गर्मी से लोग बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। लोगों की जान भी जा सकती है। बुखास, उल्टी की वजह से अस्पलातों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बच्चों को बिल्कुल भी बाहर नहीं निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि लू से बचने के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए गए हैं।

विपक्ष के आरोप पर रामकृपाल यादव ने कहा कि वैश्विक संकट से पूरी दुनिया जूझ रही है। केंद्र सरकार की ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है। विपक्ष को कुछ समझ नहीं आता।

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर रामकृपाल ने कहा कि कानून-व्यवस्था दुरुस्त है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लोगों कह रहे हैं कि जाति को टारगेट किया जा रहा है; अपराधी की कोई जाति होती है। क्या पुलिस जाति पूछकर गोली मारती है? ऐसा थोड़ी है। किसी भी जाति का अपराधी होगा, उसके खिलाफ कानून अपना काम करेगा। पुलिस टीम पर हमला किया जाएगा तो वो छोड़ेगी। नेता प्रतिपक्ष को ऐसी ओछी बातें नहीं करनी चाहिए।

दूध के दामों में बढ़ोतरी को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा कि सब चीजों के दाम बढ़ गए। जब सबकुछ महंगा हो गया है तो स्वाभाविक तौर पर दूध भी महंगा होगा ही। काफी रियायत दर पर दूध बेचा जाता है। दूध तो अमृत है।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share this story

Tags