सगाई के बाद रात में दुल्हन से मिलने पहुंचा मंगेतर, फिर हो गई ऐसी गलती...
राजस्थान के अलवर में शादी से पहले ही एक युवक पर पुलिस ने कार्रवाई की है। उसने अपनी मंगेतर के साथ ऐसी हरकत की, जिसके लिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सगाई के बाद वह अचानक दुल्हन के घर आ धमका। फिर उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब लड़की के परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
आदर्श नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया- गिरफ्तार युवक पर बलात्कार का आरोप है, वो भी अपनी दुल्हन से। जब युवक ने वारदात को अंजाम दिया तब दुल्हन के परिवार वाले घर पर नहीं थे। बाद में लड़की के परिवार वाले वापस लौटे और जब उन्हें सच्चाई का पता चला तो मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि घटना 23 जून की है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित एक गांव का यह पूरा मामला है। गांव में रहने वाली एक दिव्यांग लड़की की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी। परिवार वालों ने बताया कि जल्द ही बेटी बालिग होने वाली थी, उसके बाद उसकी शादी होने वाली थी। इस दौरान, लड़की अपने होने वाले पति से फ़ोन पर बात करती थी और परिवार को इसकी जानकारी थी।
मिलने के बहाने आया
23 जून को दोपहर में परिवार खेत पर गया था। इसी दौरान, लड़की का मंगेतर उससे मिलने के बहाने उसके घर आया और उसके साथ ज़बरदस्ती संबंध बनाए। जब लड़की के परिवार वाले खेत से लौटे, तो मंगेतर डर गया और भाग गया। बाद में उसके परिवार को इसकी सूचना दी गई और फिर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

