टेकऑफ के बाद हवा में टूटा प्लेन का पहिया, गिरा सीधे जमीन पर, ऐसे बची 235 यात्रियों की जान, Video
प्लेन एक्सीडेंट की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। गौरतलब है कि प्लेन में अक्सर उड़ते समय टेक्निकल दिक्कतें आती हैं, जिसकी वजह से प्लेन क्रैश हो जाता है। इन एक्सीडेंट के वीडियो भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेन का एक पहिया हवा में निकलकर सीधे जमीन पर आ गिरा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्लेन का टायर हवा में ही निकल गया:
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनाइटेड एयरलाइंस का प्लेन जापान जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही प्लेन ने टेक ऑफ किया और आसमान में पहुंचा, टायर निकल गया। वीडियो में दिख रहा है कि प्लेन के बाएं मेन लैंडिंग गियर के छह टायरों में से एक टायर निकलकर जमीन पर आ गिरा।
इसमें 235 पैसेंजर सवार थे:
उड़ते प्लेन से टायर गिरने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोइंग 777 प्लेन ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरी थी। प्लेन में 235 पैसेंजर और 14 क्रू मेंबर सवार थे। टायर फटने के बाद, प्लेन ने लॉस एंजिल्स में इमरजेंसी लैंडिंग की। सभी पैसेंजर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
A United Airlines jetliner bound for Japan made a safe landing in Los Angeles on Thursday after losing a tire while taking off from San Francisco. pic.twitter.com/9dKM6Qc1tp
— The Associated Press (@AP) March 8, 2024
छह टायर में से एक फटा:
वीडियो में दिख रहा है कि प्लेन के टेक ऑफ करने के कुछ ही सेकंड में, प्लेन के बाएं मेन लैंडिंग गियर असेंबली के छह टायर में से एक फट गया। टायर सैन फ्रांसिस्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पार्किंग में खड़ी एक कार की पिछली खिड़की पर गिरा।
इससे कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ:
एयरपोर्ट के स्पोक्सपर्सन डे लेविन ने कहा कि प्लेन सुरक्षित रूप से लैंड हो गया। एयरलाइन ने कहा कि 2002 में बना यह प्लेन बिना टायर के सुरक्षित रूप से लैंड करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। बोइंग 777 के दो मेन लैंडिंग गियर में से हर एक पर छह टायर हैं।

