Samachar Nama
×

अदिति देव शर्मा ने बताई शो 'शायद यही है प्यार की खास बात, बोलीं-उम्र के फासले से परे है ये कहानी

अदिति देव शर्मा ने बताई शो 'शायद यही है प्यार की खास बात, बोलीं-उम्र के फासले से परे है ये कहानी
अदिति देव शर्मा ने बताई शो 'शायद यही है प्यार की खास बात, बोलीं-उम्र के फासले से परे है ये कहानी

मुंबई, 29 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदिति देव शर्मा और दक्ष पुरी टीवी शो 'शायद यही है प्यार' में साथ नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री अदिति ने आईएएनएस के साथ बातचीत में शो की अनोखी कहानी, उम्र के फासले और अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में खुलकर बात की।

कहानी प्रीति (अदिति देव शर्मा) नामक 35 वर्षीय महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक टॉक्सिक रिश्ते से बाहर निकलने के बाद आरव (दक्ष पुरी) से मिलती है और उससे प्यार करने लगती है।

अभिनेत्री से आईएएनएस ने पूछा, "अदिति शो में आपका किरदार बहुत सीरियस है और दक्ष थोड़े से शरारती लड़के का किरदार निभा रहे हैं। आपको क्या लगता है, शो को लेकर ऑडियंस की तरफ से कैसा रिएक्शन आएगा?" इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा, "हां, असल में हम मान लेते हैं कि 25 साल की उम्र वाले थोड़े नटखट होते हैं और 35 वाले शांत स्वभाव के हो जाते हैं। आरव (दक्ष) की जिंदगी बहुत मजेदार होगी और जब वह प्रीति की जिंदगी में आएगा, तो प्रीति की जिंदगी में थोड़े बदलाव जरूर होंगे। प्रीति खुद को खोजेगी और सवाल करेगी कि वो ऐसी क्यों है या फिर इस तरह से बरताव क्यों करती है।"

उन्होंने शो के लव एंगल पर कहा, "लव फ्रेंडशिप तो बहुत सी कहानियों का बेस होता है और जाहिर है, उस पर बहुत सी कहानियां बनी हैं और आगे भी बनेंगी लेकिन इन सबके बीच ये देखना है कि हम कहानी कैसे दिखाते हैं। हमारा शो 'के-ड्रामा' का रिमेक है। मैं यह कहना चाहूंगी कि हमारा शो बहुत अच्छा है और हमने इस पर बहुत मेहनत की है। हमारी मीडिल क्लास ऑडियंस के लिए, जिनके घर में सभी सदस्यों की सोच अलग होती है और फिर उनके आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों की पसंद और सोच उससे भी अलग होती है।

दक्ष पुरी ने आगे आईएएनएस के साथ बातचीत में अपने निर्देशक की तारीफ करते हुए कहा कि इस शो में रोमांस का तड़का लगाने का श्रेय हमारे निर्देशक को जाता है।

अभिनेत्री अदिति देव शर्मा ने अपने को-स्टार कुणाल करण कपूर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, "गौरव का किरदार कुणाल ही प्ले कर रहे हैं और वे अच्छा किरदार निभा रहे हैं अभी उनकी तबीयत खराब है इसलिए वे अभी आए नहीं हैं।"

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story