Samachar Nama
×

SIR प्रदर्शन में शामिल होने पर एक्टर इमरान खान ने मांगी बिना शर्त माफी, वीडियो में बोले- भविष्य में नहीं लूंगा हिस्सा

SIR प्रदर्शन में शामिल होने पर एक्टर इमरान खान ने मांगी बिना शर्त माफी, वीडियो में बोले- भविष्य में नहीं लूंगा हिस्सा

एक्टर इमरान खान ने मुंबई में SIR के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट से बिना शर्त माफी मांग ली है। उन्होंने अदालत को भरोसा दिलाया है कि भविष्य में वह इस तरह के किसी भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेंगे। हाईकोर्ट में इमरान खान ने देश छोड़ने के नोटिस को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। इसी मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश दिया था।

देश छोड़ने के नोटिस को दी थी चुनौती

बॉम्बे हाईकोर्ट इमरान खान की उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें उन्होंने देश छोड़ने के नोटिस को चुनौती दी थी। मामला मुंबई में SIR के खिलाफ हुए प्रदर्शन में उनकी भागीदारी से जुड़ा है। सुनवाई के दौरान अदालत ने उनसे इस मामले में बिना शर्त माफी मांगने को कहा था।इसके बाद इमरान खान ने अदालत में माफी मांगते हुए कहा कि वह भविष्य में कि भी तरह के विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कोर्ट को आश्वासन दिया कि आगे ऐसी गतिविधियों से दूर रहेंगे।

हाईकोर्ट ने अमेरिकी नागरिक होने का किया जिक्र

मामले की सुनवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी और जस्टिस अद्वैत सेठना की बेंच कर रही थी। सुनवाई के दौरान बेंच ने इमरान खान के अमेरिकी नागरिक होने का जिक्र करते हुए भारत की उदारता पर टिप्पणी की।अदालत ने कहा कि भारत की उदारता देखिए कि एक अमेरिकी नागरिक को तुरंत देश से बाहर निकालने या डिपोर्ट करने के बजाय पहले नोटिस देकर देश छोड़ने के लिए कहा गया। बेंच ने यह भी कहा कि यदि किसी भारतीय नागरिक ने विदेश में ऐसा ही कुछ किया होता, तो उसे अगली ही फ्लाइट से भारत वापस भेज दिया जाता।

'आप देश की दया पर हैं, इसलिए बुराई नहीं कर सकते'

हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा, "आप देश की दया पर हो, इसलिए बुराई नहीं कर सकते।" अदालत की इस टिप्पणी के दौरान इमरान खान को भविष्य में ऐसे प्रदर्शनों से दूर रहने का भरोसा देना पड़ा।फिलहाल इमरान खान की ओर से अदालत में बिना शर्त माफी मांगने और भविष्य में किसी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होने का आश्वासन दिए जाने के बाद मामला चर्चा में है।

Share this story

Tags