Samachar Nama
×

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की मोदी सरकार की तारीफ, कहा- अब तो राहुल गांधी के ननिहाल ने भी मान लिया...

गाजियाबाद, 26 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने खुलकर तारीफ की। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह दौर भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम काल है। उनका कहना है कि अब राहुल गांधी का ननिहाल इटली भी इस बात को मान चुका है, लेकिन उन्हें ये बात नहीं समझ आती।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की मोदी सरकार की तारीफ, कहा- अब तो राहुल गांधी के ननिहाल ने भी मान लिया...

गाजियाबाद, 26 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने खुलकर तारीफ की। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह दौर भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम काल है। उनका कहना है कि अब राहुल गांधी का ननिहाल इटली भी इस बात को मान चुका है, लेकिन उन्हें ये बात नहीं समझ आती।

उन्होंने कहा कि साल 2014 का चुनाव सिर्फ एक राजनीतिक चुनाव नहीं था, बल्कि देश की दिशा बदलने वाला चुनाव था। उस समय भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाकर जनता के सामने पेश किया था और देश की जनता ने उन्हें भारी बहुमत देकर स्वीकार किया। पिछले 12 वर्षों का कार्यकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 'रामराज्य' के रूप में याद किया जाएगा।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मोदी सरकार ने सिर्फ राजनीति नहीं की, बल्कि देश की संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्रवाद को मजबूत करने का काम किया। चाहे सनातन धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देना हो, गरीबों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करनी हों, देश की सीमाओं की सुरक्षा करनी हो या अंतरिक्ष और विज्ञान के क्षेत्र में भारत को नई पहचान दिलानी हो, हर क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को जवाब देने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक जैसे फैसले हों या देश की सुरक्षा को मजबूत करने के कदम, मोदी सरकार ने हर मोर्चे पर मजबूत नेतृत्व दिखाया।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के विकास को भी मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से लेकर उज्जैन महाकाल लोक, सोमनाथ, बाबा केदारनाथ और अयोध्या में राम मंदिर तक, देश के धार्मिक स्थलों का भव्य विकास हुआ है। 500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होना केवल एक धार्मिक घटना नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान है। इसके साथ ही कल्कि धाम के शिलान्यास को भी उन्होंने सनातन संस्कृति के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाने, तीन तलाक खत्म करने और महिला आरक्षण बिल जैसे फैसलों ने देश की राजनीति और समाज दोनों में बड़ा बदलाव लाया। मोदी सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया और दुनिया में भारत की नई पहचान बनाई। आज पूरी दुनिया भारत की ताकत को स्वीकार कर रही है और यह सब पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि दुनिया पीएम नरेंद्र मोदी की ताकत को समझ चुकी है, लेकिन विपक्ष अभी भी उन्हें समझ नहीं पाया। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी के ननिहाल इटली और रोम तक को मोदी का प्रभाव समझ में आ गया, लेकिन राहुल गांधी अभी भी केवल आलोचना करने में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी को 'मेलोडी' चॉकलेट का एक पैकेट भेजना चाहिए ताकि उन्हें भी 'स्वाद' समझ में आए।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का जीवन पूरी तरह राष्ट्र को समर्पित है। उनका हर पल देश सेवा के लिए है। चाहे दीपावली हो या होली, प्रधानमंत्री अक्सर देश के जवानों के बीच नजर आते हैं और उनका मनोबल बढ़ाते हैं। आचार्य ने कहा कि मोदी जैसा प्रधानमंत्री भारत के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ और भविष्य में भी होना मुश्किल है। जो लोग भारत से प्रेम करते हैं, वे मोदी से नफरत नहीं कर सकते और जो मोदी से नफरत करते हैं, वे भारत से प्रेम नहीं कर सकते।

उनके अनुसार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का जितना काम मौजूदा सरकार में हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने गांव-गरीब तक विकास पहुंचाने का काम किया है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एबीएम

Share this story

Tags