Samachar Nama
×

एसीएबी बैंक में असिस्टेंट बनने का मौका, 20 मार्च से आवेदन शुरू

दिसपुर, 16 मार्च (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। असम को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड (एसीएबी) ने असिस्टेंट के कुल 150 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
एसीएबी बैंक में असिस्टेंट बनने का मौका, 20 मार्च से आवेदन शुरू

दिसपुर, 16 मार्च (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। असम को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड (एसीएबी) ने असिस्टेंट के कुल 150 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एसीएबी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपए तय किया गया है।

योग्य कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी 18,730 से 68,040 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसीएबी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। फिर आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags