Samachar Nama
×

अभी की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं, नतीजों का इंतजार : मदन मित्रा

उत्तर 24 परगना, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में जारी मतगणना के बीच कमरहटी विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रत्याशी मदन मित्रा ने चुनाव प्रक्रिया और परिणामों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अभी की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और विभिन्न क्षेत्रों से मिल रहे रुझान मिश्रित तस्वीर पेश कर रहे हैं।

टीएमसी प्रत्याशी मदन मित्रा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “अभी कुछ भी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता। कहीं भाजपा आगे चल रही है तो कहीं टीएमसी बढ़त बनाए हुए है। फिलहाल स्थिति असमंजस की है और अंतिम नतीजों का इंतजार करना होगा। सभी तथ्यों की गहन जांच के बाद ही पार्टी अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया देगी।”

हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में कई स्तरों पर गड़बड़ी हुई है। उनका कहना है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं, विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पश्चिम बंगाल में सक्रिय मौजूदगी का असर चुनावी निष्पक्षता पर पड़ा है। मदन मित्रा ने दावा किया कि वोटिंग के दौरान भी गड़बड़ी हुई और अब काउंटिंग में भी विसंगतियां देखने को मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से बातचीत के आधार पर जो संकेत मिल रहे थे, वे मौजूदा रुझानों से मेल नहीं खाते। हमारे अनुसार वोट तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में पड़ा था लेकिन जो काउंटिंग दिखा रही है, वह उससे अलग है।

मदन मित्रा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए चुनाव आयोग और सुरक्षा बलों की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों और पुलिस ने मिलकर धांधली को बढ़ावा दिया और भारत निर्वाचन आयोग ने एकतरफा रवैया अपनाया।

उन्होंने वीवीपैट पर्चियों के सड़क पर मिलने की घटनाओं को भी गंभीर अनियमितता का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि मतदाता सत्यापन योग्य पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) की पर्चियां रास्ते पर मिलना धांधली का स्पष्ट प्रमाण है। इस पर चुनाव आयोग कुछ नहीं बोला है।

इसके अलावा, उन्होंने अपनी विधानसभा के एक वार्ड में सुबह 9:30 बजे तक मतदान जारी रहने का भी उल्लेख किया, जिसे उन्होंने नियमों का उल्लंघन बताया। मदन मित्रा ने कहा कि मौजूदा नतीजे युवाओं की वास्तविक पसंद को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

Share this story

Tags