अब्बू नहीं दरिंदा हैं, मेरे साथ… रो-रोकर मासूम ने पुलिस और नानी को बताई दर्दनाक आपबीती
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक युवक अपनी मासूम बेटी के साथ दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। इस बीच पीड़िता अपनी मां के साथ ननिहाल गई और अपनी दादी को पूरी घटना बताई। कहा कि वह अब्बू नहीं दरिंदा है। यह सुनने के बाद मासूम की दादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामला छिंदवाड़ा ग्रामीण थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस के अनुसार हाल ही में 9 साल की मासूम बच्ची अपनी मां के साथ यहां ननिहाल में रहने आई थी। कुछ दिन रहने के बाद बच्ची का पिता उसे वापस लेने आया तो बच्ची घर में जाकर छिप गई। उसकी दादी ने उसे देखा और बड़े प्यार से छिपने का कारण पूछा। इस बच्ची ने डरकर जो कहानी बताई, उसे सुनकर उसकी दादी और मां के होश उड़ गए। लड़की ने बताया कि उसका पिता पिछले दो साल से उसके साथ बलात्कार कर रहा है।
लड़की की मां और दादी ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस पूछताछ में मासूम बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी के साथ उसकी दूसरी शादी है। उसने अपने पहले पति को तलाक देने के बाद आरोपी से शादी की थी। वह अपने साथ एक सात साल की लड़की को भी लाई थी। उन्होंने बताया कि दो साल पहले एक दिन जब वह किसी काम से घर से बाहर गई थी, तब आरोपी ने पहली बार उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था।
इसके बाद आरोपी उसे हर रोज धमका रहा था और इसी तरह हैवानियत को अंजाम दे रहा था। वहीं, उसकी बेटी आरोपी के डर से अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार को चुपचाप सहन कर रही थी। अब जब वह ननिहाल गई तो आरोपी को देखकर डर गई। पूछने पर उसने अपनी दादी पर हुए जुल्म की कहानी बताई है। देहात थाना प्रभारी जीएस राजपूत के अनुसार पीड़ित बालिका के बयान और उसकी दादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।