Samachar Nama
×

'अब संकल्प अपनी कीमत मांगेगा', संजय कपूर ने शेयर किया अपकमिंग सीरीज का दमदार ट्रेलर

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता संजय कपूर की आगामी सोशियो-पॉलिटिकल थ्रिलर वेब सीरीज 'संकल्प' ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। गुरुवार को मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
'अब संकल्प अपनी कीमत मांगेगा', संजय कपूर ने शेयर किया अपकमिंग सीरीज का दमदार ट्रेलर

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता संजय कपूर की आगामी सोशियो-पॉलिटिकल थ्रिलर वेब सीरीज 'संकल्प' ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। गुरुवार को मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

सीरीज को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा। संजय कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेब सीरीज का ट्रेलर जारी किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "गुरु ने सिखाया, शिष्य ने अपनाया। अब संकल्प अपनी कीमत मांगेगा। फिल्म 'संकल्प' का ट्रेलर जारी कर दिया गया।"

हिट प्रोजेक्ट्स आश्रम, राजनीति और गंगाजल देने के बाद मशहूर फिल्म मेकर प्रकाश झा अब अपने फैंस के लिए एक राजनीतिक ड्रामा 'संकल्प' लेकर आ रहे हैं जो पावर, बदला, आइडियोलॉजी की जंग, राजनीति, भ्रष्टाचार और ब्यूरोक्रेसी के खेल को दिखाती है।

2 मिनट 2 सेकंड का ट्रेलर काफी इंटेंस और शानदार है। इसमें बिहार की राजनीति में बदले की भावना, गुरु-शिष्य का रिश्ता और सत्ता की लड़ाई को बखूबी दिखाया गया है। यह सीरीज सत्ता के संघर्ष, राजनीतिक दांव-पेंच और नौकरशाही के इर्द-गिर्द घूमती है।

सत्ता, भ्रष्टाचार, और आधुनिक समय में चाणक्य-चंद्रगुप्त जैसी रणनीतियों पर आधारित वेब सीरीज़ में नाना पाटेकर ने 'मास्टर साहब' का रोल प्ले किया है, जो एक कमांडिंग मास्टर स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिनकी मौजूदगी हर सीन में छाई रहती है। वे अपना स्कूल चलाते हैं, जहां लड़कियों को पढ़ाते हैं और युवाओं को यूपीएससी की भी तैयारी करवाते हैं। वहीं, वेब सीरीज़ में संजय कपूर एक पॉलिटिशियन के किरदार में हैं, जबकि नीरज काबी उनके आइडियोलॉजिकल विरोधी के रूप में नज़र आएंगे। दोनों के बीच की तनातनी आने वाले पावर स्ट्रगल की ओर इशारा करती है।

मोहम्मद जीशान अय्यूब एक वफादार शिष्य का रोल निभा रहे हैं, जो गुरु 'मास्टर साहब' के प्रति इतनी गहरी निष्ठा रखते हैं कि यह वफादारी से कहीं ज्यादा गहरी लगती है। कुबरा सैत और क्रांति प्रकाश झा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

प्रकाश झा द्वारा निर्देशित सीरीज को जियो स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहा है। सीरीज में नाना पाटेकर, संजय कपूर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, और नीरज काबी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सीरीज 11 मार्च से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है।

--आईएएनएस

एनएस/डीएससी

Share this story

Tags