Samachar Nama
×

'आतंकियों को अब बख्शा नहीं जाएगा', ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर अनिल विज का सख्त संदेश

चंडीगढ़, 7 मई (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ पर कहा कि यह दिन पूरी दुनिया को चेतावनी देता है कि भारत की ओर आंख उठाकर देखने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अब वह दौर खत्म हो चुका है जब आतंकवादी हमले करते थे और भारत केवल श्रद्धांजलि देकर रह जाता था।

विज ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या के बाद भारत ने निर्णायक कार्रवाई की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज देश मजबूत हाथों में है और अगर कोई भारत को छेड़ने की कोशिश करता है तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है। आतंकवादियों द्वारा भारतीयों को निशाना बनाए जाने के बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, जिससे यह साफ हो गया कि अब देश अपनी सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं करेगा।

पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए विज ने कहा कि वह अपने ही लोगों को भ्रमित करने के लिए झूठे प्रचार और फिल्मों का सहारा लेता है, लेकिन पूरी दुनिया सच्चाई जानती है। भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए यह स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवादियों को कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं मिलेगा।

'वंदे मातरम' को लेकर अनिल विज ने कहा कि यह देश का राष्ट्रीय गीत है और इसका सम्मान राष्ट्रगान के बराबर है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो कोई भी इसका अपमान करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में रहने वाले हर नागरिक को 'वंदे मातरम' का सम्मान करना चाहिए।

वहीं, पंजाब में हो रहे धमाकों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर भी विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान देना गैरजिम्मेदाराना है और यदि मुख्यमंत्री के पास कोई ठोस सबूत है तो उसे सार्वजनिक करना चाहिए। विज ने आगे कहा कि अगर भगवंत मान अपने आरोप साबित नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान सत्ता के नशे में दिए जा रहे हैं और यह एक मुख्यमंत्री के पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।

--आईएएनएस

पीएसके

Share this story

Tags