Samachar Nama
×

आरती सिंह ने कश्मीरा शाह और कृष्णा की शादी की सालगिरह पर लिखा इमोशनल नोट

आरती सिंह ने कश्मीरा शाह और कृष्णा की शादी की सालगिरह पर लिखा इमोशनल नोट
आरती सिंह ने कश्मीरा शाह और कृष्णा की शादी की सालगिरह पर लिखा इमोशनल नोट

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अपनी पत्नी और अभिनेत्री कश्मीरा शाह के साथ शुक्रवार को शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर कृष्णा की छोटी बहन और अभिनेत्री आरती सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी।

अभिनेत्री आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर भाई और भाभी (कश्मीरा शाह और कृष्णा) की पुरानी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसमें दोनों के साथ में बिताए यादगार पल शामिल हैं।

अभिनेत्री ने कश्मीरा शाह को कृष्णा की रक्षक बताते हुए लिखा, "आप दोनों का रिश्ता समय के साथ-साथ खास और मजबूत रिश्ता बन गया है। मुश्किल हो या अच्छा दिन, आप दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े रहे हैं, जैसे भाभी कश्मीरा शाह कहती हैं कि वह कृष्णा को सबसे ज्यादा प्यार करती हैं। यह मैंने इन सभी सालों में अपनी आंखों से देखा है।

अभिनेत्री आरती सिंह ने बताया कि कश्मीरा शाह अभिषेक के लिए पूरी दुनिया से लड़ने के लिए तैयार रहती हैं। उन्होंने लिखा, "अगर कोई कृष्णा की तरफ उंगली भी उठाए, तो वह उसके लिए भी लड़ने को तैयार हो जाएंगी। वह सिर्फ उनकी पत्नी नहीं बल्कि उनकी रक्षक और उनकी पूरी दुनिया हैं और कृष्णा भी हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहते हैं। यही एक सच्चे रिश्ते की पहचान है। सबसे अच्छे कपल और दोस्त। भाई और भाभी को शादी की सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएं। आप दोनों को बहुत सारा प्यार।"

अभिनेता और कमेडियन कृष्णा अभिषेक ने भी इंस्टाग्राम के जरिए पत्नी कश्मीरा शाह को सालगिरह की बधाई दी। कृष्णा ने अपने स्टोरीज सेक्शन पर कश्मीरा शाह के मोंटाज वीडियो शेयर किए। इसमें उनके और कश्मीरा शाह के साथ बिताए गए यादगार पल शामिल हैं।

बता दें कि कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक ने सबसे पहले जुलाई 2013 में लास वेगास में एक गुप्त समारोह में शादी की थी। एक कॉमेडी शो के दौरान कृष्णा ने खुलासा किया था कि कश्मीरा शाह उन्हें अमेरिका के लॉस वेगास ले गईं और एक सुबह अचानक सरप्राइज देते हुए उनसे शादी कर ली।

दोनों की लव स्टोरी 2005 में फिल्म 'और पप्पू पास हो गया' से शुरू हुई थी। इसी फिल्म के सेट पर दोनों पहली बार मिले थे।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story