Samachar Nama
×

'आपस में ज्यादा बातचीत नहीं होती थी', सोनम खान ने माधुरी दीक्षित और संगीता बिजलानी संग शूटिंग का बताया किस्सा

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पुरानी फिल्मों और उनके गानों का जादू समय बीतने के बाद भी लोगों के दिलों में बना रहता है। खासकर 80 और 90 के दशक की फिल्मों के गाने आज भी दर्शकों को उत्साह से भर देते हैं।
'आपस में ज्यादा बातचीत नहीं होती थी', सोनम खान ने माधुरी दीक्षित और संगीता बिजलानी संग शूटिंग का बताया किस्सा

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पुरानी फिल्मों और उनके गानों का जादू समय बीतने के बाद भी लोगों के दिलों में बना रहता है। खासकर 80 और 90 के दशक की फिल्मों के गाने आज भी दर्शकों को उत्साह से भर देते हैं।

उस दौर की शूटिंग के पीछे की कहानियां भी अक्सर बेहद दिलचस्प होती हैं, जो समय-समय पर कलाकार खुद साझा करते हैं। ऐसी ही एक याद को एक्ट्रेस सोनम खान ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने अपनी फिल्म 'त्रिदेव' के मशहूर गाने 'गजर ने किया है इशारा' की शूटिंग के अनुभवों की झलक दिखाई।

सोनम खान ने इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसमें वह, माधुरी दीक्षित और संगीता बिजलानी एक साथ इस गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में तीनों अभिनेत्रियों का ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है। तीनों के डांस स्टेप्स काफी शानदार है। इस पोस्ट के जरिए सोनम ने दर्शकों को एक बार फिर 80 के दशक के उस सुनहरे समय की याद दिला दी।

इस पोस्ट के साथ सोनम खान ने कैप्शन में लिखा, "जब मैं इस गाने की शूटिंग कर रही थी, उस समय मैं सेट पर सबसे छोटी थी। वहां माहौल कुछ ऐसा था जैसे ऑफिस में लोग एक-दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते। शूटिंग के दौरान हम तीनों एक साथ काम तो कर रही थीं, लेकिन आपस में ज्यादा बातचीत नहीं होती थी। कभी-कभी काम के माहौल में ऐसा हो जाता है कि लोग एक-दूसरे से दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन इसका असर काम पर नहीं पड़ता।"

सोनम ने कहा, ''मेरा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं है और यह सिर्फ मेरे नजरिए से देखा गया एक अनुभव है। मैं इस शूट से जुड़े और भी दिलचस्प किस्से आने वाले समय में साझा करूंगी।''

'गजर ने किया है इशारा', फिल्म 'त्रिदेव' का एनर्जी से भरा गाना है।

फिल्म 'त्रिदेव' साल 1989 में रिलीज हुई थी और इसे राजीव राय ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह जैसे बड़े अभिनेता थे। वहीं माधुरी दीक्षित, संगीता बिजलानी और सोनम खान ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई थी।

--आईएएनएस

पीके/एएस

Share this story

Tags