Samachar Nama
×

'आप' सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर संजय सरावगी ने जताई खुशी, कहा- आने वाले समय में और लोग आएंगे

पटना, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के भाजपा में शामिल होने पर बिहार एनडीए के नेताओं ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा और पीएम मोदी पर विश्वास करते है, इसीलिए भाजपा में शामिल हो रहे है।
'आप' सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर संजय सरावगी ने जताई खुशी, कहा- आने वाले समय में और लोग आएंगे

पटना, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के भाजपा में शामिल होने पर बिहार एनडीए के नेताओं ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा और पीएम मोदी पर विश्वास करते है, इसीलिए भाजपा में शामिल हो रहे है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर बिहार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय सरावगी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि अन्य दलों के कई नेता अब भाजपा की नीतियों से प्रभावित हो रहे हैं। दूसरे दलों में जो अच्छे लोग हैं, उन्हें अपने ही दल में घुटन महसूस हो रही है। वे अब भाजपा की विचारधारा और नीतियों में विश्वास जता रहे हैं, इसलिए बड़ी संख्या में लोग भाजपा की ओर रुख कर रहे हैं।”

उन्होंने यह भी दावा किया कि आने वाले समय में और भी नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जल्द ही यह सबको देखने को मिलने वाला है। यह स्थिति सिर्फ आप तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य विपक्षी दलों में भी इसी तरह की उथल-पुथल देखने को मिल रही है।

वहीं, मोहन भागवत के हालिया बयान का समर्थन करते हुए सरावगी ने कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि एक समय भारत पर अंग्रेजों का शासन था, लेकिन आज भारत आर्थिक और सैन्य ताकत के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री की उस बात को भी दोहराया जिसमें भारत के जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की संभावना जताई गई है।

इसी बीच, तेजस्वी यादव के पश्चिम बंगाल दौरे पर भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने तंज कसते हुए कहा कि “वे बंगाल तो गए हैं, लेकिन उनकी सुनेगा कौन, जब बिहार में ही उनकी बात नहीं सुनी गई।”

बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर राम कृपाल यादव ने कहा कि सरकार को बने अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन अपराध पर सख्ती जारी रहेगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अपराध पर नियंत्रण रखा गया था।

उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि मौजूदा सरकार, जो सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी है, राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि फ्लोर टेस्ट में मिली सफलता इस बात का संकेत है कि सरकार को जनता और विधायकों का पूरा समर्थन हासिल है, और आने वाले समय में भी बिहार में स्थिर सरकार बनी रहेगी।

--आईएएनएस

एसएके/एएस

Share this story

Tags