Samachar Nama
×

आने वाले दिनों में ईरान से ज्यादा से ज्यादा तेल की सप्लाई होगी : संजय निरुपम

मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच काफी लंबे वक्त से तनातनी चल रही थी जो मौजूदा वक्त में युद्ध के रूप में सामने आया है।
आने वाले दिनों में ईरान से ज्यादा से ज्यादा तेल की सप्लाई होगी : संजय निरुपम

मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच काफी लंबे वक्त से तनातनी चल रही थी जो मौजूदा वक्त में युद्ध के रूप में सामने आया है।

संजय निरुपम ने कहा कि अमेरिका ने ही तमाम देशों पर प्रतिबंध लगाया था कि ईरान से कोई भी कच्चा तेल नहीं खरीदेगा। ईरान के जरिए भारत में जो कच्चा तेल आता था, 2019 में लगभग बंद हो गया था। आज इस युद्ध से पूरी दुनिया में तेल की सप्लाई का संकट खड़ा हुआ है, उससे हमको फायदा यह हो रहा है कि ईरान से तेल भारत आने लगा है। आने वाले दिनों में ईरान से ज्यादा से ज्यादा तेल की सप्लाई होगी।

उन्होंने कहा कि भारत में पेट्रोलियम संकट का जो लोग हौवा खड़ा किए हैं, उन सबके मुंह पर तमाचा है। भारत का पुराना साथी ईरान हमें लंबे वक्त से तेल देता रहा है, अब उसके साथ हमारा तेल का व्यापार शुरू हो जाएगा।

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर संजय निरुपम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव करीब हैं। इलेक्शन से पहले चुनाव आयोग ने एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की थी। एसआईआर के खिलाफ ममता बनर्जी की सरकार और टीएमसी शुरू से ही थी। इसके बाद भी एसआईआर की प्रक्रिया की गई। जो अवांछित किस्म के मतदाता थे, उनका नाम मतदाता सूची से हटाए गए।

संजय निरुपम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग बार-बार 150 वर्ष पुराना इतिहास दोहराते हैं और उसकी याद दिलाते हैं कि वे असली देशभक्त हैं और देश की आजादी में कांग्रेस का बड़ा योगदान रहा। लेकिन आज के जो कांग्रेस के लोग हैं, वे सच में देशभक्त हैं क्या? यह सवाल बार-बार उठता रहा है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को राहुल गांधी राष्ट्रीय गीत के दौरान बैठे रह गए और साथियों से बात करते रहे। वंदे मातरम का सम्मान एक-एक भारतीय की जिम्मेदारी है, उसका धर्म है, उसकी निष्ठा है और उसकी देशभक्ति का प्रतीक है। वंदे मातरम वो गीत है, जिसे गाकर लाखों भारतीय अंग्रेजों के खिलाफ लड़े थे। वंदे मातरम का अपमान करने के लिए कांग्रेस के नेताओं की निंदा करता हूं।

--आईएएनएस

एसडी/एबीएम

Share this story

Tags