Samachar Nama
×

सूर्य कुल के राजा राम का स्वयं सूर्य देव ने किया सूर्य तिलक : विनोद बंसल

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। राम नवमी पर अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक हुआ। इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल की प्रतिक्रिया सामने आई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि यह अद्भुत, अनुपम और अतुलनीय दृश्य रोमांचकारी था।
सूर्य कुल के राजा राम का स्वयं सूर्य देव ने किया सूर्य तिलक : विनोद बंसल

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। राम नवमी पर अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक हुआ। इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल की प्रतिक्रिया सामने आई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि यह अद्भुत, अनुपम और अतुलनीय दृश्य रोमांचकारी था।

विनोद बंसल ने लिखा कि भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर बने इस भव्य दिव्य मंदिर में आज सूर्य देव भी प्रकट हो गए। वे अपनी किरणों से सूर्य कुल शिरोमणि अयोध्या के राजा भगवान श्री राम के ललाट पर तिलक करने स्वयं पधारे। संपूर्ण हिंदू समाज को उनके 500 वर्षों के संघर्ष, बलिदान, तपस्या व अथक प्रयासों के लिए कोटि-कोटि प्रणाम और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को ऐसे अनुपम दृश्य के दर्शन कराने हेतु बारम्बार साधुवाद और धन्यवाद।

उन्होंने कहा कि 'बिप्र धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार। निज इच्छा निर्मित तनु माया गुन गो पार।।'

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राम नवमी के अवसर पर अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के पवित्र सूर्य तिलक समारोह का टीवी स्क्रिन पर दर्शन किया और देशवासियों के कल्याण के लिए भगवान राम से प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्होंने आज अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आयोजित सूर्य तिलक का दर्शन किया। उन्होंने कामना की कि प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सूर्यवंश शिरोमणि प्रभु श्री रामलला के दिव्य भाल पर विराजित यह स्वर्णिम 'सूर्य तिलक' आस्था, आत्मगौरव और अध्यात्म का आलोक है। यह तिलक सनातन संस्कृति की शाश्वत चेतना को जागृत करता हुआ, भारत के जन-जन के हृदय में श्रद्धा, शक्ति और स्वाभिमान का संकल्प-सूर्य प्रज्वलित कर रहा है। यह भारत को उसकी मूल आत्मा से पुनः जोड़ रहा है।

उन्होंने लिखा कि प्रभु श्री राम के दिव्य 'सूर्य तिलक' का आलोक 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के संकल्पों को दिशा दे रहा है। क्योंकि जहां राम हैं, वहीं राह है, और वहीं भारत उजास बनकर जगमगाता है।

--आईएएनएस

एसडी/एबीएम

Share this story

Tags