Samachar Nama
×

सड़क पर दो लड़कियों के गुटों में छिड़ा महायुद्ध! लात-घूंसे, थप्पड़ और नोच डाले बाल, यहाँ देखे वायरल वीडियो 

सड़क पर दो लड़कियों के गुटों में छिड़ा महायुद्ध! लात-घूंसे, थप्पड़ और नोच डाले बाल, यहाँ देखे वायरल वीडियो 

लखनऊ के शहीद पथ पर स्थित 'समिट बिल्डिंग' अपराध और अशांति का अड्डा बनती जा रही है। एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ युवतियां हिंसक मारपीट करती, एक-दूसरे को गालियां देती और हमला करती दिख रही हैं।

क्या है मामला?
सोमवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने समिट बिल्डिंग की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। 31 सेकंड के इस क्लिप में युवतियां हिंसक रूप से लड़ती, एक-दूसरे को लात-घूंसे मारती दिख रही हैं। इस दौरान, वहां मौजूद लोग लड़ाई को रोकने के बजाय अपने मोबाइल फोन पर घटना को रिकॉर्ड करने में ज़्यादा दिलचस्पी ले रहे थे।


पुलिस के व्यवहार पर सवाल
हैरानी की बात है कि वायरल वीडियो में पुरुष पुलिसकर्मी लड़ाई को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर महिला पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति के कारण अफरातफरी का माहौल बन गया और विवाद बढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि समिट बिल्डिंग में ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, फिर भी पुलिस अक्सर अनजान बनकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेती है।

फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सवाल यह है कि अगर पुलिस को ऐसी घटनाओं की जानकारी नहीं है, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है? बार-बार होने वाली ये घटनाएं न केवल समिट बिल्डिंग की छवि खराब करती हैं, बल्कि प्रशासन के कामकाज पर भी गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

Share this story

Tags