जापानी महिला ने मुंबई के अंडरग्राउंड मेट्रो में किया सफर,स्टेशन पर कदम रखते ही बोल दी ऐसी बात,वीडियो हुआ VIRAL
कभी न सोने वाला मुंबई अब अपनी "अंडरग्राउंड मेट्रो" से एक और नई पहचान बना रहा है। मुंबई की पहली मेट्रो-3 (एक्वा लाइन) ने न सिर्फ लोगों की ज़िंदगी आसान बनाई है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी एक नया सेंसेशन बन गई है। हाल ही में, मुंबई में रहने वाली एक जापानी महिला ने इस पर अपनी पहली राइड की और अपने एक्सपीरियंस का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कहा, "यह मुंबई से एक ग्लोबल अपडेट है।"
"ऐसा लगा जैसे मैं जापान वापस आ गई हूँ" (मुंबई एक्वा लाइन मेट्रो वीडियो)
A Japanese expat living in Mumbai tries the newly built aqua line of Mumbai Metro, and she finds it the most reliable mode of transportation pic.twitter.com/Sa6SBmZHNa
— Hindutva Knight (@HPhobiaWatch) October 15, 2025
वीडियो में जापानी महिला कहती है, "मेरे साथ आओ, मैं पहली बार नवी मुंबई मेट्रो में सफर करने जा रही हूँ।" वह बताती है कि उसने शुरू में कार से जाने का प्लान बनाया था, लेकिन गूगल मैप्स पर डेढ़ घंटे का ट्रैफिक टाइम दिखा रहा था। फिर उसने सोचा, "क्यों न नई मेट्रो ट्राई की जाए?" जैसे ही सफर शुरू हुआ, उसने बताया कि मेट्रो बांद्रा, BKC और एयरपोर्ट जैसे बड़े इलाकों से होकर गुजरती है। फिर मुस्कुराते हुए उसने कहा, "सच कहूँ तो, ऐसा लगा जैसे मैं जापान वापस आ गई हूँ।" साफ, सुरक्षित और हमेशा टाइम पर।
मुंबई मेट्रो-3 को लोगों से खूब तारीफ मिली
महिला ने मेट्रो की सफाई, सुरक्षा और महिलाओं के लिए अलग डिब्बों की तारीफ की। उसने कहा, "यह शहर सच में ग्लोबल स्टैंडर्ड तक पहुंच रहा है।" वीडियो में, वह बताती है कि अंधेरी पहुंचने के बाद, उसे सिर्फ पांच मिनट पैदल चलना पड़ा और फिर दूसरी ट्रेन पकड़नी पड़ी... "लेकिन मैं कार से पहले वहां पहुंच गई।" वीडियो के आखिर में, वह कहती है, "किसी भी शहर में अच्छा पब्लिक ट्रांसपोर्ट और पैदल चलने की जगह ज़रूरी है। मुंबई, तुम सही रास्ते पर हो।"

