Samachar Nama
×

विशाल शार्क को समुद्र से उठाकर आसमान में उड़ गया पक्षी, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा

विशाल शार्क को समुद्र से उठाकर आसमान में उड़ गया पक्षी, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा

सोशल मीडिया पर जानवरों और पक्षियों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो वाकई कमाल के होते हैं। ऐसा ही एक अद्भुत वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएँगे। इस वीडियो में एक पक्षी अपने पंजों में शार्क को पकड़े हवा में उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। यूजर्स हैरान हैं कि पक्षी इतनी बड़ी और भारी शार्क को उठाकर कैसे उड़ सकता है।

यह वीडियो अमेरिका के मर्टल बीच का बताया जा रहा है। यहाँ एक पक्षी ने हवा में उड़कर पानी में तैर रही एक शार्क को अपने पंजों में जकड़ लिया। जब इस पक्षी ने शार्क को पकड़ा, तब कई लोग लहरों में मस्ती कर रहे थे। अचानक आसमान से एक पक्षी प्रकट हुआ और उसने शार्क को अपने पंजों में जकड़ लिया। शार्क को अपने पंजों में जकड़कर पक्षी आसमान में उड़ गया।


उस समय मौजूद एक पर्यटक ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में कई लोग समुद्र तट पर मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक पक्षी हवा में उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। गौर से देखने पर पता चलता है कि पक्षी ने शार्क को पकड़ लिया है और तेज़ी से उड़ रहा है। शार्क खुद को पक्षी के पंजों से छुड़ाने की कोशिश कर रही थी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शार्क बार-बार तेज़ी से आगे बढ़ती है ताकि वो पक्षी के पंजों से छूटकर समुद्र में गिर जाए, लेकिन पक्षी ने शार्क को इतनी कसकर पकड़ रखा है कि शार्क की हर कोशिश नाकाम होती दिख रही है. पक्षी के पंजों में शार्क को देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में पूछा गया कि ये कौन सा पक्षी है जिसने शार्क को अपने पंजों में जकड़ रखा है. हालांकि, कई लोग कमेंट में कह रहे हैं कि ये शार्क नहीं बल्कि कोई और मछली है.

Share this story

Tags