Samachar Nama
×

दिल्ली में 9 साल की मासूम से दरिंदगी, सूटकेस में इस हाल में मिला शव, चोट के निशान बयां कर रहे बर्बरता की कहानी 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बेहद शर्मनाक घटना हुई है। यहां उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाने के नेहरू विहार में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची का शव बंद मकान के अंदर सूटकेस में मिला...
sdfad

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बेहद शर्मनाक घटना हुई है। यहां उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाने के नेहरू विहार में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची का शव बंद मकान के अंदर सूटकेस में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। आशंका है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कहीं और की गई है। बाद में शव को इसी बंद मकान में ठिकाने लगाया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक बच्ची का शव उसके पड़ोस में ही बंद मकान के अंदर मिला है।

ऐसे में आशंका है कि वारदात को भी बच्ची के किसी पड़ोसी ने ही अंजाम दिया है और पहचाने जाने के डर से उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में उसने शव को सूटकेस में बंद कर इसी मकान में छिपाने की कोशिश की। घटना के बाद शव को सूटकेस में भर दिया गया पुलिस के मुताबिक बच्ची का शव उसके पिता को मिला। वह खुद उसे जेपीसी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार बच्ची शनिवार शाम से लापता थी। परिजन उसे ढूंढते हुए पास के खाली मकान में पहुंचे तो उन्हें एक संदिग्ध सूटकेस दिखा। उसे खोला गया तो उसमें बच्ची ठूंस दी गई थी। परिजनों के अनुसार उस समय बच्ची बेहोश थी। उसके चेहरे पर गहरे चोट के निशान थे।

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

उसे जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर गुरु तेग बहादुर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। इस संबंध में बच्ची के पिता की शिकायत पर दयालपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पोक्सो एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। इसके अलावा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

Share this story

Tags